लाइव न्यूज़ :

अशरफ गनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात, अब्बासी को किया दरकिनार

By IANS | Updated: January 31, 2018 17:45 IST

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने मानवता के दुश्मनों द्वारा नागरिकों की मूर्खतापूर्ण हत्याओं के प्रति अपनी संवेदना जताने के लिए फोन किया था।"

Open in App

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी से टेलीफोन पर बातचीत करने से इनकार कर दिया, वहीं उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'आतंकी पनाहगाहों को समाप्त करने की जरूरत' पर चर्चा की। गनी ने ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने मानवता के दुश्मनों द्वारा नागरिकों की मूर्खतापूर्ण हत्याओं के प्रति अपनी संवेदना जताने के लिए फोन किया था।"

मीडिया रिपोर्ट में हालांकि बताया गया है कि जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्बासी ने उनसे इस संबंध में फोन पर बातचीत करनी चाही, तो गनी ने इनकार कर दिया। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, मैंने 'हमारे पड़ोस' में आतंकीं पनाहगाहों को समाप्त करने की जरूरत के संबंध में बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा 'अफगानिस्तान का अच्छा दोस्त रहा है जो हमारे दुख और वेदना को साझा करता है।'

टोलो न्यूज के मुताबिक, "अब्बासी ने गनी को 'अफगानिस्तान में हुए हालिया आतंकी हमलों के संबंध' में फोन किया था।"गनी ने 'काबुल में हुए हालिया हमलों के संबंध में सबूत' को पाकिस्तानी सेना के साथ साझा करने के लिए अपना एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद भेजा है।काबुल इस्लामाबाद पर अफगानिस्तान में आतंकवादी समूहों को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है।

टॅग्स :अफगानिस्ताननरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला