लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण से बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया भी प्रभावित, अमेरिकी परिवारों ने 2019 में 241 भारतीय बच्चों को गोद लिया

By भाषा | Updated: May 7, 2020 14:42 IST

अमेरिका की एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी परिवारों ने 2019 में 241 भारतीय बच्चों को गोद लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिका की एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी परिवारों ने 2019 में 241 भारतीय बच्चों को गोद लिया।2019 में दूतावास अधिकारियों ने अमेरिकी नागरिकों द्वारा विदेशों में गोद लिए गए (2,677) बच्चों और अमेरिका में गोद लिए गए बच्चों (294) को 2,971 प्रवासी वीजा जारी किए।

वाशिंगटन।अमेरिका की एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी परिवारों ने 2019 में 241 भारतीय बच्चों को गोद लिया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में जारी अपनी 12वीं सालाना रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2019 में दूतावास अधिकारियों ने अमेरिकी नागरिकों द्वारा विदेशों में गोद लिए गए (2,677) बच्चों और अमेरिका में गोद लिए गए बच्चों (294) को 2,971 प्रवासी वीजा जारी किए। कोविड-19 महामारी की वजह से बच्चों को गोद लिया जाना काफी प्रभावित हुआ है लेकिन ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि यह रूक गया है।

रिपोर्ट के अनुसार 2019 में चीन से 819, यूक्रेन से 298, कोलंबिया से 244, भारत से 241 और दक्षिण कोरिया से 166 बच्चे गोद लिए गए। बच्चों संबंधी मामलों पर विशेष सलाहकार मिशेल बर्नी टोथ ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि इस रिपोर्ट में अमेरिकी परिवारों द्वारा अन्य देशों से गोद लिए गए बच्चों की कुल संख्या में गिरावट देखी गई है। इसका मुख्य कारण दो देशों, चीन और इथियोपिया से गोद लिए जाने वाले बच्चों की संख्या में आई गिरावट है। गोद लिए गए चीनी बच्चों की संख्या में 656 और इथियोपिया के बच्चों की संख्या 166 की गिरावट देखी गई। उन्होंने कहा कि इस गिरावट का कारण इन देशों में लगातार आ रहे सामाजिक, आर्थिक या कानूनी बदलाव हैं।

टोथ ने कहा कि विश्व स्तर पर गिर रही इस संख्या की वजह यह भी हो सकती है कि देश वंचित बच्चों को अन्य देश में गोद देने के बजाए घरेलू स्तर पर ही गोद देने को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से बच्चों को गोद लिया जाना काफी प्रभावित हुआ है लेकिन ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि यह रूक गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसchildअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा