लाइव न्यूज़ :

कार्यकर्ताओं का म्यांमा के नेताओं पर कोविड-19 को हथियार बनाने का आरोप

By भाषा | Updated: July 30, 2021 13:34 IST

Open in App

बैंकॉक, 30 जुलाई (एपी) म्यांमा में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो रही मौतों का आंकड़ा बढ़ने के साथ साथ निवासियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के आरोप भी तेज होते जा रहे हैं कि फरवरी में सत्ता पर कब्जा करने वाली सैन्य सरकार अपनी ताकत को और मजबूत करने तथा विपक्ष को कुचलने के लिए वैश्विक महामारी का इस्तेमाल कर रही है।

पिछले हफ्ते, म्यांमा में प्रति व्यक्ति मृत्यु दर इंडोनेशिया और मलेशिया को पार कर दक्षिणपूर्व एशिया में सबसे खराब हो गई। देश की पंगु स्वास्थ्य प्रणाली कोविड-19 के नये मरीजों के साथ बहुत तेजी से पराजित होती जा रही है।

चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति कम है और सरकार ने कई स्थानों पर इसकी निजी बिक्री को प्रतिबंधित करते हुए कहा है कि वह जमाखोरी को रोकने की कोशिश कर रही है। लेकिन इसने उन आरोपों को बल दिया है कि ऑक्सीजन के सिलिंडर तथा आवश्यक दवाओं को सरकारी समर्थकों और सैन्य-संचालित अस्पतालों को भेजा जा रहा है।

इसी के साथ, चिकित्सा कर्मियों को सविनय अवज्ञा आंदोलन की अगुवाई करने के लिए निशाना बनाया गया जिन्होंने पेशेवरों एवं सरकारी सेवकों को सरकार - राष्ट्र प्रशासनिक परिषद के साथ सहयोग न करने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र में म्यांमा के पूर्व मानवाधिकार विशेषज्ञ एवं म्यांमा के लिए विशेष सलाहकार परिषद के संस्थापक सदस्य यांघी ली ने कहा, “उन्होंने निजी सुरक्षात्मक उपकरण (पीपीई) और मास्क वितरित करना बंद कर दिया है और वे ऐसे किसी भी आम नागरिक को अस्पतालों में इलाज की अनुमति नहीं देगें जिन पर उन्हें लोकतंत्र आंदोलन को समर्थन करने का शक होगा। वे सविनय अवज्ञा आंदोलन को समर्थन दे रहे चिकित्सकों को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल