लाइव न्यूज़ :

ABC रेडियो के पत्रकारों को नहीं मिला वक्त पर वीज़ा, पत्रकार ने पूछा- अडानी पर की गई स्टोरी है वजह?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 6, 2018 16:47 IST

एबीसी रेडियो के लिए अडानी समूह के कारोबार पर सवाल उठाने वाली रिपोर्ट की थी। इस रिपोर्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अडानी समूह को दी जाने वाली छूट रद्द कर दी। 

Open in App

भारतीय मूल के कारोबारी गौतम अडानी के समूह के खिलाफ न्यूज करने वाले ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने आरोप लगाया है कि उसकी रिपोर्ट की वजह से भारत सरकार उसे वीज़ा नहीं दे रहे है। ऑस्ट्रेलिया के ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) न्यूज के पत्रकार ने अमृता स्ली ने लिखा है कि वो और उनके साथी को भारत आकर विभिन्न पत्रकारों, अकादमिक विद्वानों, पर्यावरणविदों, लेखकों और इतिहासकारों से बात करके "स्वतंत्रता मिलने के बाद भारत" में आए बदलाव पर एक कार्यक्रम तैयार करना था। 

अमृता और उनकी टीम को फ़रवरी पहले हफ्ते में भारत आना था। अमृता और उनकी टीम ने दिसंबर में भारत आने के लिए वीज़ा के लिए आवेदन किया था। हालाँकि अभी तक उनका वीज़ा आवेदन आधिकारिक रूप से रद्द नहीं किया गया है। एबीसी रेडियो के लिए अडानी समूह के कारोबार पर सवाल उठाने वाली रिपोर्ट की थी। इस रिपोर्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अडानी समूह को दी जाने वाली छूट रद्द कर दी। 

रिपोर्टर ने दावा किया है कि सरकार में उच्च पदस्थ सूत्र ने उन्हें बताया है कि उनके वीज़ा में "कुछ समस्या जो अडानी समूह से जुड़ी है।"

अडानी समूह को ऑस्ट्रेलिया के कार्माइकल में दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खदान बनाने का ठेका मिला है। ऑस्ट्रेलिया के पर्यावरण कार्यकर्ता और स्थानीय आदिवासी अडानी समूह की परियोजना का विरोध करते रहे हैं। 

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडानी समूह की कुछ कंपनियों की टैक्स हैवेन देशों में स्थित कंपनियों से संबंध है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी समूह ने ऑस्ट्रेलिया सरकार को टैक्स हैवेन देशों से अपने संबंध के बारे में  नहीं बताया था। रिपोर्ट के अनुसार अडानी समूह ने ऑस्ट्रेलिया सरकार से जानकारी छिपाकर टैक्स चोरी की।

तीन फरवरी को ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अडानी समूह के रेल परियोजना को दी जाने वाली 90 करोड़ डॉलर की मदद को रद्द कर दिया।  

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाविश्व समाचारबीजेपीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

विश्व अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा