लाइव न्यूज़ :

स्पेन जा रही एक नौका पर एक महिला जीवित मिली, 52 के मरने की आशंका

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:53 IST

Open in App

लिस्बन (स्पेन), 20 अगस्त (एपी) अटलांटिक सागर में एक डूबती छोटी नौका से बचायी गयी एक मात्र महिला ने बचावकर्मियों को बताया कि एक सप्ताह पहले अफ्रीका से रवाना हुई इस जलयान में 53 प्रवासी थे। स्पेन की समुद्री बचाव सेवा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्पेन के कैनरी द्वीप के दक्षिण में 255 किलोमीटर की दूरी पर एक बड़े जहाज को छोटी नौका नजर आयी और उसने स्पेन की आपात सेवा को इसकी सूचना दी। बचाव सेवा अधिकारी ने बताया कि डूब रही एक छोटी नौका से यह महिला चिपकी थी और उसके समीप में एक मृत पुरूष एवं मृत महिला था। महिला ने बचावकर्मियों को बताया कि यह नौका पश्चिम सहारा तट से रवाना हुई थी जिस पर आइवरी कोस्ट के यात्री थे। अधिकारी ने विभाग के नियमानुसार अपनी पहचान नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि उसे महिला के स्वास्थ्य एवं उम्र के बारे में जानकारी नहीं है। प्रवासी भू-मार्ग या समुद्री मार्ग से यूरोपीय जमी पर पहुंचने की कोशिश में अपनी जान दाव लगा देते हैं और ऐसे में अटलांटिक क्षेत्र में मौतें कोई असमान्य बात नहीं है । यह सागर अफ्रीका के पश्चिमी तट पश्चिमी एवं स्पेन के कैनरी द्वीपों को बांटता है। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन अंतरराष्ट्रीय संगठन के अनुसार 2021 की पहली छमाही में कैनरी द्वीप जाने के मार्ग में कम से कम 250 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

कारोबारMohan Yadav Dubai-Spain Visit: 10-10 पॉइंट्स में जानें दुबई-स्पेन यात्रा की सफलता?, वैश्विक स्तर पर सीएम मोहन यादव ने खेला जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक, क्या आपने किया इन लाइनों पर गौर?

कारोबारबार्सिलोना में सीएम यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत