लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोपी व्यक्ति की तलाश में भीड़ ने पुलिस थाने पर हमला किया

By भाषा | Updated: May 18, 2021 13:24 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 18 मई पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने की कोशिश में भीड़ ने डंडों और लोहे की छड़ों से यहां एक पुलिस थाने पर हमला कर दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, दर्जनों ग्रामीणों ने इस्लामाबाद के गोलरा थाना पर हमला किया और अधिकारियों से ईशनिंदा के आरोप में दर्ज शिकायत की जांच के लिए हिरासत में लिए गए संदिग्ध को उन्हें देने की मांग की।

पुलिस द्वारा संदिग्ध को थाने लाने के कुछ ही मिनटों के भीतर, बड़ी संख्या में लोग थाने के गेट पर जमा हो गए। भीड़ ने गाार्ड को काबू में करने के बाद अंदर घुस गए।

भीड़ ने 'मोहर्रर' (पुलिस लिपिक), जांच अधिकारियों और थाना प्रभारी के कार्यालयों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। अतीत में इस तरह की घटनाओं के कारण ईशनिंदा के आरोपी व्यक्तियों की पीट-पीट कर हत्या हुई है।

हमले के दौरान पुलिसकर्मियों ने खुद को लॉक-अप और अन्य कमरों में बंद करके खुद को और संदिग्ध को बचाने की कोशिश की। उन्होंने मदद के लिए पास के एक पुलिस दल से संपर्क किया।

आतंकवाद निरोधी विभाग, आतंकवाद निरोधी दस्ते और दंगा रोधी इकाई के कर्मियों सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अपने सहकर्मियों को बचाया।

करीब एक घंटे तक ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प चलता रहा।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद उस्मान टीपू ने कहा कि क्षेत्र में स्थिति शांत होने के बाद गोलरा पुलिस स्टेशन पर हमले के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल