लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में दो ईसाई नर्सों के खिलाफ ईशनिंदा के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 17:51 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 10 अप्रैल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक अस्पताल के अधिकारियों की शिकायत पर दो ईसाई नर्सों के खिलाफ ईशनिंदा के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस बीच, लोगों ने नर्सों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार फैसलाबाद के जिला मुख्यालय अस्पताल में कार्यरत नर्सों मरियम लाल और नेविश अरूज के खिलाफ उप चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद अली की शिकायत पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

नर्सों पर अस्पताल के एक वार्ड की दीवार से इस्लामी आयतें लिखे स्टीकर हटाने का आरोप है। इस वार्ड में मनोरोगियों का इलाज किया जाता है।

अली का दावा है कि मामले की जांच कर रही अस्पताल की समिति दोनों नर्सों के खिलाफ ईशनिंदा के आरोप साबित कर चुकी है।

इस बीच, अस्पताल के कर्मियों ने नर्सों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। स्थानीय मुस्लिम धार्मिक नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने इनमें से एक नर्स को अपने कब्जे में लेने के लिये अस्पताल में खड़े पुलिस वाहन पर हमला किया, लेकिन पुलिस ने नर्स को भीड़ से बचाने के लिये वाहन के अंदर बंद कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा