लाइव न्यूज़ :

मुकदमे से बचकर भागी नाजी शिविर की 96 वर्षीय पूर्व सचिव पकडी गई

By भाषा | Updated: September 30, 2021 23:02 IST

Open in App

इत्जेहो (जर्मनी), 30 सितंबर नाजियों द्वारा संचालित स्तुत्थॉफ यातना शिविर के एसएस कमांडर की पूर्व सचिव बृहस्पतिवार को 11 हजार से अधिक लोगों की हत्या के मामले में जर्मनी में होने वाली सुनवाई से पहले ही भाग गई। हालांकि, अदालत द्वारा वारंट जारी किए जाने के कुछ घंटों के बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अदालत की प्रवक्ता फ़्रेडरिक मिल्होफ़र ने बताया कि इत्जेहों की राज्य अदालत में सुनवाई शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही बृहस्पतिवार की सुबह 96 वर्षीय महिला हैमबर्ग स्थित अपने घर से टैक्सी से रवाना हो गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद अदालत ने वारंट जारी कर अभियोग पर सुनवाई की अगली तारीख 19 अक्टूबर तय की क्योंकि प्रतिवादी की अनुपस्थिति में प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती है।

मिल्होफर ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले ही घोषणा की थी कि वह अदालत नहीं आना चाहती है लेकिन उसके बयान को सुनवाई से पहले हिरासत में रखने के लिए पर्याप्त आधार नहीं माना गया। महिला की उम्र और हालत को देखकर उम्मीद नहीं की जा रही है कि वह ‘सक्रिय तरीके से सुनवाई से पहले फरार हो जाएगी।’’

जर्मन सवांद एजेंसी डीपीए ने खबर दी कि अदालत ने कहा कि बृहस्पतिवार को प्रतिवादी पकड़ी गई है और पुलिस उसे अदालत लाएगी क्योंकि आरोपी महिला को जेल भेजा जाए या नहीं यह तय करने के लिए डॉक्टर द्वारा परीक्षण करना था।

अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि महिला 75 साल पहले द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान स्थापित नाजी स्तुत्थॉफ यातना शिविर का हिस्सा थी और इसे चलाने में मदद की थी।

अदालत ने सुनवाई से पहले जारी बयान में कहा कि प्रतिवादी पर आरोप है कि ‘‘उसने शिविर के प्रभारियों को जून 1943 से अप्रैल 1945 के बीच शिविर कमांडेट कार्यालय में स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट रहने के दौरान कैदियों की व्यवस्थित हत्या के लिए उकसाया और मदद की।’’

अदालत ने कहा कि वयोवृद्ध होने के बावजूद महिला के मामले की सुनवाई किशोर अदालत में होगी क्योंकि कथित अपराध के समय पर 21 साल की थी। जर्मन मीडिया ने इस महिला की पहचान इर्मगार्ड फुर्चनर के तौर पर की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात