लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में संदिग्धों का पीछा करते हुए पार्टी में घुसी पुलिस, भगदड़-झड़प में 9 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 2, 2019 11:06 IST

पारेसपोलिस जिले में हो रही उस पार्टी में हजारों लोग थे।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस प्रवक्ता एमर्सन मासेरा ने ग्लोबो न्यूज को बताया कि वहां मौजूद लोगों ने अधिकारियों पर पथराव किया गया और उन पर बोतलें फेंकी। इस दौरान संदिग्ध लगातार गोलियां चलाते रहे।

ब्राजील में संदिग्धों का पीछा कर रहे पुलिस अधिकारी साउ पाउलो की मलिन बस्ती में चल रही एक पार्टी में घुस गए जिसके कारण वहां भगदड़ मच गई और नौ लोगों की मौत हो गई। ब्राजील के अधिकारियों ने रविवार को यह बताया। सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि पुलिस एक अभियान चला रही थी, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उन पर हमला किया। दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई और पुलिस अधिकारियों ने संदिग्धों का पीछा किया।

संदिग्ध एक पार्टी में घुस गए। पारेसपोलिस जिले में हो रही उस पार्टी में हजारों लोग थे। पुलिस प्रवक्ता एमर्सन मासेरा ने ग्लोबो न्यूज को बताया कि वहां मौजूद लोगों ने अधिकारियों पर पथराव किया गया और उन पर बोतलें फेंकी। इस दौरान संदिग्ध लगातार गोलियां चलाते रहे। इसके जवाब में पुलिस ने भी रबड़ बुलेट तथा आंसू गैस के गोले दागे।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद संदिग्ध एक संकरी गली की ओर भागने लगे। इस दौरान भगदड़ मच गई और इसमें नौ लोगों की जान चली गयी। मासेरा ने बताया कि संदिग्धों ने पुलिस से बचने के लिए लोगों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल किया। संदिग्ध आखिरकार भाग गए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल