लाइव न्यूज़ :

OMG: 83 साल का बुजुर्ग बिना लाइसेंस के कर रहा था 70 साल से ड्राइविंग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 30, 2022 16:21 IST

पकड़ा बुजुर्ग साल 1938 में पैदा हुआ है और वह साल 1950 से ही बिना किसी लाइसेंस के अपनी गाड़ी चला रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देउस बुजुर्ग की ड्राइविंग इतनी परफेक्ट है कि उसने गुजरे 72 सालों में एक बार भी एक्सीडेंट नहीं किया हैनॉटिंघम शायर की पुलिस ने चेकिंग के दौरान वृद्ध व्यक्ति को बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाते हुए पकड़ापुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि उसने बुजुर्ग के मामले में आगे क्या एक्शन लिया

ब्रिटेन में 83 साल का बुजुर्ग अपने 70 साल के इतिहास में पहली बार उस समय पुलिस के शिकंजे में फंसा जब बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला रहा था।

आश्यर्यजनक तौर पर गुजरे 70 साल में एक बार भी पुलिस ने उसे बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाते हुए नहीं पकड़ा था। यह दिलचस्प खुलासा उस समय हुआ जब नॉटिंघम शायर की पुलिस ने बीते गुरुवार को चेकिंग के दौरान उस वृद्ध व्यक्ति को बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाते हुए पकड़ा।

बुजुर्ग ने स्वयं पुलिस के साथ अपनी पूछताछ में बताया कि 84 साल का है और बीते 72 साल से बिना किसी लाइसेंस के अपनी गाड़ी चला रहा है। इस बात को सुनकर हैरान पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में अपने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद नॉटिंघम शायर पुलिस ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया अकांउट पर इस बात की जानकारी भी साझा की। 

ब्रिटिश अखबार 'द सन' ने इस मामले में जानकारी साझा करते हुए बचाया है कि वह बुजुर्ग व्यक्ति साल 1938 में पैदा हुआ है और वह साल 1950 से ही बिना किसी लाइसेंस के अपनी गाड़ी चला रहा है। हालांकि अखबार ने यह नहीं बताया है कि पुलिस ने इस मामले में आगे क्या एक्शन लिया और न ही पुलिस ने उस वृद्ध व्यक्ति का नाम उजागर किया है।  

ब्रिटिश अखबार का कहना है कि पुलिस के साथ पूछताछ में उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि उसकी ड्राइविंग इतनी परफेक्ट है कि उसने गुजरे 72 सालों में एक बार भी एक्सीडेंट नहीं किया। पुलिस ने बताया कि बढ़ती उम्र की तकलीफों के कारण उस बुर्जुग को ठीक से खड़े होने में और अच्छी तरह से सुनने में छोड़ी परेशानी भी हो रही थी। लेकिन उसके बावजूद पर अच्छी ड्राइविंग कर रहा था। 

टॅग्स :ड्राइविंग टिप्सब्रिटेनNottingham
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल