लाइव न्यूज़ :

सोमाली सेना के अड्डे के बाहर विस्फोट में 8 सैनिकों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

By भाषा | Updated: August 8, 2020 16:38 IST

सोमालिया के वारटा-नबड्डा जिले में 12 अप्रैल आर्मी ब्रिगेड अड्डे पर आतंकवादियों ने हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी और एंबुलेंस के सायरन सुने गए। मिल रही जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर धुएं का गुब्बार निकलता देखा गया है।अल-कायदा से जुड़ा अल-शबाब चरमपंथी समूह मोगादिशु में अक्सर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता है।  

नैरोबी: सोमालिया की राजधानी में एक सैन्य अड्डे के बाहर विस्फोटकों से लदे वाहन में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया जिससे करीब आठ सैनिकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस कर्नल अहमद मूसे ने कहा कि हमलावर ने वारटा-नबड्डा जिले में 12 अप्रैल आर्मी ब्रिगेड अड्डे पर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी और एंबुलेंस के सायरन सुने गए।

वहां से धुएं का गुब्बार निकलता देखा गया। अल-कायदा से जुड़ा अल-शबाब चरमपंथी समूह मोगादिशु में अक्सर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता है।  

टॅग्स :सोमालियाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा