लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में 8 स्कूली शिक्षकों की गोली मारकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2023 23:11 IST

पुलिस के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ऊपरी कुर्रम जनजातीय जिले के पाराचिनार मुख्यालय में शालोजान रोड पर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने तेरी मेंगल जनजाति (सुन्नी जनजाति) से संबंध रखने वाले मुहम्मद शरीफ नामक एक शिक्षक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस के मुताबिक यह हमले संभावित सांप्रदायिक हिंसा के हो सकते हैंयहा दो अलग-अलग घटनाओं में आठ स्कूली शिक्षकों की मौत हो गई

पेशावर:पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी कबायली जिले में बृहस्पतिवार को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में आठ स्कूली शिक्षकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह हमले संभावित सांप्रदायिक हिंसा के हो सकते हैं। 

पुलिस के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ऊपरी कुर्रम जनजातीय जिले के पाराचिनार मुख्यालय में शालोजान रोड पर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने तेरी मेंगल जनजाति (सुन्नी जनजाति) से संबंध रखने वाले मुहम्मद शरीफ नामक एक शिक्षक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस ने कहा कि इस घटना से टेरी मेंगल आदिवासियों ने शरीफ की हत्या का बदला लेने के लिए उसी जिले के सरकारी तेरी मेंगल हाई स्कूल के स्टाफ रूम पर धावा बोल दिया और तोरी जनजाति (शिया जनजाति) के सात शिक्षकों की हत्या कर दी। 

पुलिस ने बताया कि सभी शिक्षक अपनी परीक्षा ड्यूटी करने के लिए स्कूल में थे। इस हमले के बाद हमलावर फरार हो गए। किसी समूह या व्यक्ति ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह क्षेत्र सुन्नियों और शियाओं के बीच सांप्रदायिक संघर्ष के लिए जाना जाता है। 

टॅग्स :पाकिस्तानPeshawar
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत