लाइव न्यूज़ :

विश्व इतिहास में 7 मई: आज ही के दिन ब्रिटेन में महिलाओं के वोट देने की उम्र की गई थी 30 से 21

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 7, 2018 17:11 IST

सात मई 1942 को हिटलर के नाजी प्रशासन ने कोवनो घेट्टो की सभी गर्भवती यहूदी महिलाओं को जान से मारने का आदेश दिया था।

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) सात मई के नाम इतिहास में रणजी क्रिकेट ट्रॉफी के फायनल में बंबई की हरियाणा से मात्र दो रन से हार, नाजी शासन का कोवन घेट्टो की सभी गर्भवती महिलाओं की हत्या का आदेश और पुलित्जर पुरस्कार प्रदान करने की योजना को मंजूरी जैसे घटनाक्रम दर्ज हैं। 

इतिहास में सात मई को हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-

1912 : कोलंबिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में पुलित्जर पुरस्कार प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी। इसकी स्थापना जोसेफ पुलित्जर ने की थी।

1928 : यूनाईटेड किंगडम ने महिला मतदाताओं के लिए आयुसीमा 30 से घटाकर 21 की।

1942: कोवनो घेट्टो की सभी गर्भवती यहूदी महिलाओं को जान से मारने का नाजी शासन का आदेश।

1945 : विश्व युद्ध द्वितीय : ब्रिटिश सैनिकों ने नीदरलैंड के उट्रेच्ट में प्रवेश किया।

1952: इंटीग्रेटेड सर्किट की अवधारणा पहली बार जियोफ्रे डमर में प्रकाशित। यह सभी आधुनिक कंप्यूटरों का आधार है।

1960 : लियोनेड ब्रेजहनेव यूएसएसआर के राष्ट्रपति बने। उन्होंने क्लिमेंट वोरोशिलेव की जगह ली।

1962 : अमेरिका ने क्रिसमस द्वीप परमाणु परीक्षण किया।

1975 : अमेरिकी राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड ने ‘वियतनाम काल’ के खत्म होने की घोषणा की।

1982 : आईबीएम ने पीसी-डीओएस के वर्जन 1.1 को जारी किया।

1991 : फ्रांस ने मुरूरोआ अटोल में परमाणु परीक्षण किया।

1991 : रणजी क्रिकेट ट्रॉफी के फायनल में हरियाणा ने बंबई को दो रन से हराया।

2002 : चीन नर्दन एयरलाइन का एमडी-82 येलो सागर में उतरा, 112 लोगों की मौत।

2012: व्लादिमीर पुतिन ने छह वर्ष के कार्यकाल के लिए तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2015 : ब्रिटेन के आम चुनाव: डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री बने। उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला।

2017 : एमैनुअल मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीते।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल