लाइव न्यूज़ :

देश में 70,000 आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य एंड वेल्‍नेस सेंटर समय से पहले होंगे संचालित: सरकार

By भाषा | Updated: March 21, 2021 14:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि 70,000 आयुष्मान भारत- हेल्‍थ एंड वेल्‍नेस सेंटर (एबी-एचडब्ल्यूसी) निर्धारित वक्त से काफी पहले 31 मार्च तक संचालित करने का लक्ष्य रखने के साथ ही भारत प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को सार्वभौमिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंच गया है।

मंत्रालय ने कहा कि आज की तारीख तक एबी-एचडब्ल्यूसी तक करीब 41.35 करोड़ लोगों की पहुंच है, जिनमें से 54 प्रतिशत महिलाएं हैं।

उसने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद इस गति से प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने की उपलब्धि केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के बीच उच्च स्तरीय समन्वय की बदौलत हासिल हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि यह प्रभावी विकेंद्रीकरण और सहयोगात्मक संघवाद की प्रक्रिया का साक्ष्य है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अप्रैल 2018 में आयुष्मान भारत- हेल्‍थ एंड वेल्‍नेस सेंटर को शुरू करना भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य के इतिहास में एक ऐतिहासिक पल था।

उसने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में 1.5 लाख उप स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दिसंबर 2022 तक एबी-एचडब्ल्यूसी में परिवर्तित करने और व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल देने का लक्ष्य रखा गया है।

उसने कहा कि मौजूदा प्रजनन संबंधी एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं और संचारी रोग सेवा को बढ़ाने और मजबूत करने के साथ ही एबी-एचडब्ल्यूसी गैर संचारी रोगों से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराएंगे और इसमें धीरे-धीरे मानसिक स्वास्थ्य, नाक-कान-गला, नेत्र संबंधी, मुंह संबंधी, वृद्ध-परिचर्या से संबंधित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को भी शामिल किया जा रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि महिलाओं में अबतक रक्तचाप की 9.1 करोड़, मधुमेह की 7.4 करोड़, मुंह के कैंसर की 4.7 करोड़, स्तन कैंसर की 2.4 करोड़, सर्वाइकल कैंसर की 1.7 करोड़ जांच की गई हैं।

उसने बताया कि एचडब्ल्यूसी का अन्य अहम घटक टेली-परामर्श है यानी फोन पर परामर्श देना है। एचडब्ल्यूसी में 9.45 से अधिक टेली परामर्श दिए जा चुके हैं।

कोविड-19 महामारी के दौरान एबी-एचडब्ल्यूसी ने कोरोना वायरस की रोकथाम और गैर कोविड-19 जरूरी स्वास्थ्य सेवा को जारी रखने में अहम भूमिका निभाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब