लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान:गैस रिसाव के कारण हुए धमाके में एक ही परिवार के 7 लोगों को हुई मौत, 4 घायल

By भाषा | Updated: March 8, 2023 07:58 IST

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि “इस विस्फोट में परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी, दो नाबालिग लड़कियों और तीन बेटों की मौत हो गई।”

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक ही परिवार के सात लोगों के झुलस जाने की खबर सामने आई है। यह हादसा गैस रिसाव के कारण हुआ है जिसमें चार लोग घायल भी हुए है। मामले में पुलिस ने बताया कि रात के समय हीटर चालु करते समय यह हादसा हुआ है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट में एक महिला और दो नाबालिग लड़कियों सहित कम से कम सात सदस्यों की मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात सिरी कलां इलाके में गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट की वजह से मिट्टी की दीवार वाले एक कमरे के धंसने के बाद हुई। 

रात में हीटर चालू करने पर हुआ धमाका

इस पर बोलते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि “रात में जब परिवार का कोई सदस्य हीटर चालू करने के लिए उठा तो गैस लीक होने से धमाका हो गया।” उन्होंने बताया, “इस विस्फोट में परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी, दो नाबालिग लड़कियों और तीन बेटों की मौत हो गई।” यही नहीं पुलिस ने बताया कि दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

टॅग्स :पाकिस्तानएलपीजी गैसPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!