लाइव न्यूज़ :

चीन के शिनजियांग में 6.0 तीव्रता का भूकंप, काशगर के 100 किमी पूर्वोत्तर रहा केंद्र

By भाषा | Updated: January 19, 2020 23:54 IST

यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 9:27 आया और इसका केंद्र प्राचीन रेशम मार्ग के शहर काशगर से 100 किलोमीटर पूर्व-पूर्वोत्तर था।

Open in App

चीन के शिनजियांग प्रांत में रविवार रात को 6.0 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान सर्वे (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 9:27 आया और इसका केंद्र प्राचीन रेशम मार्ग के शहर काशगर से 100 किलोमीटर पूर्व-पूर्वोत्तर था। शुरुआती आकलन के मुताबिक भूकंप से जानमाल की हानि की कम आशंका है।

यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप से इलाके में मिट्टी और लकड़ी से बनी इमारतों को नुकसान हो सकता है। भूकंप का केंद्र जहां पर था वहां पहाड़ और रेगिस्तान है और आबादी का घनत्व बहुत कम है। उल्लेखनीय है कि चीन में नियमित भूकंप आते हैं, खासतौर पर पश्चिमी पहाड़ियों और दक्षिण-पश्चिमी इलाके में। फरवरी 2003 में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप शिनजिंयाग प्रांत में आया था, जिसमें 268 लोगों की मौत हुई थी और काफी नुकसान हुआ था।

टॅग्स :भूकंपचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल