लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में महसूस किए गए झटके

By रुस्तम राणा | Updated: September 11, 2024 14:04 IST

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा कि पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया है। जीएफज़ेड ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।

Open in App

Earthquake today news updates: उत्तर भारत, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान में बुधवार की दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के पेशावर, इस्लामाबाद और लाहौर और भारत के नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा कि पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया है। जीएफज़ेड ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा, "आज दोपहर 12:58 बजे (IST) पाकिस्तान में रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।" दो सप्ताह के भीतर दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में हल्के भूकंप की यह दूसरी घटना है। 29 अगस्त को, अफगानिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जो पृथ्वी की सतह से 255 किलोमीटर नीचे आया था।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में भूकंप के दौरान छत के पंखे, कुर्सियाँ और अन्य वस्तुएँ हिलती हुई दिखाई दे रही हैं। राजस्थान के बीकानेर के एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, "दिल्ली एनसीआर में बड़े भूकंप महसूस किए गए।" बता दें कि हिमालय के निकट सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण दिल्ली भूकंप के प्रति संवेदनशील है। भारत को चार भूकंपीय क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिसमें जोन V भूकंपीय रूप से सबसे अधिक सक्रिय है। दिल्ली जोन IV में आती है।

 

टॅग्स :भूकंपपाकिस्तानभारतअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल