लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, 31000 से अधिक लोगों ने महसूस किए जोरदार झटके

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2023 14:27 IST

न्यूजीलैंड में हफ्तेभर से समुद्री तूफान "साइ‍क्‍लोन गेब्रियल" का खतरा मंडरा रहा था। इसकी वजह से यहां कई शहरों में भारी बारिश हुई। कई जगहों पर बाढ़ आ गई।

Open in App
ठळक मुद्दे15 मिनट के भीतर, 31000 से अधिक लोगों ने जियोनेट पर सूचना दी कि उन्होंने भूकंप महसूस किया है।भूकंप शाम 7 बजकर 38 मिनट पर 76 किमी की गहराई में आया।

 वेलिंग्टनः पश्चिमी एशियाई देशों तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में दोपहर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया है कि भूकंप 57.4 किमी की मामूली उथली गहराई पर स्थित था। भूकंप शाम 7 बजकर 38 मिनट पर 76 किमी की गहराई में आया। यह पारापरामू (Paraparaumu) के 50 किमी उत्तर-पश्चिम में केंद्रित था। न्यूजीलैंड के हजारों लोगों ने जियोनेट पर बताया कि उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए और उनमें से कुछ ने इसे भीषण व डरावना बताया है।

15 मिनट के भीतर, 31000 से अधिक लोगों ने जियोनेट पर सूचना दी कि उन्होंने भूकंप महसूस किया है। न्यूजीलैंड की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा, "वहाँ एक बड़ा झटका! पारापरामू के 50 किमी उत्तर-पश्चिम में 57 किमी की गहराई में 6.0 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।" 

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में हफ्तेभर से समुद्री तूफान "साइ‍क्‍लोन गेब्रियल" का खतरा मंडरा रहा था। इसकी वजह से यहां कई शहरों में भारी बारिश हुई। कई जगहों पर बाढ़ आ गई। विकट हालात होने के बाद सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी। यहां 6 क्षेत्रों में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप तब आया जब विनाशकारी चक्रवात से सफाई चल रही थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पूरे उत्तरी द्वीप में व्यापक क्षति हुई। बकौल नागरिक सुरक्षा एजेंसी, "यह पहले से ही लोगों के लिए वास्तव में तनावपूर्ण समय है - अपना और अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखें।"

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल