लाइव न्यूज़ :

जापान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, कई लोग घायल, कुछ रेल सेवाओं को भी रद्द किया गया

By भाषा | Updated: May 11, 2023 11:51 IST

जापान भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील देशों में से एक है और देश में 2011 में भूकंप तथा उसके बाद आयी सुनामी में हजारों लोगों की मौत हो गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी और इसका केंद्र चीबा प्रांत में था।भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

तोक्योः जापान की राजधानी तोक्यो तथा आसपास के इलाकों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों और मीडिया ने यह जानकारी दी। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी और इसका केंद्र चीबा प्रांत में था।

भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है। जापान की क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार, भूकंप के कारण चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति छत पर लगी लाइट गिरने से घायल हो गया। कुछ रेल सेवाओं को भी रद्द किया गया या वे विलंब से चल रही हैं।

जापान भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील देशों में से एक है और देश में 2011 में भूकंप तथा उसके बाद आयी सुनामी में हजारों लोगों की मौत हो गयी थी। इसकी वजह से फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचा था। 

टॅग्स :जापानभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल