लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में 47 लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:29 IST

Open in App

लागोस (नाइजीरिया), 20 दिसंबर (एपी) नाइजीरिया के अशांत उत्तर पश्चिम के ग्रामीण इलाकों में हाल के दिनों में हथियारबंद गिरोह के सदस्यों ने 47 लोगों की हत्या कर दी है। सुरक्षा बल इन गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुट गए हैं।

उत्तर पश्चिमी राज्य कडुना के सुरक्षा आयुक्त सैमुएल अरूवन ने राज्य में हमलों की पुष्टि की है। इस राज्य की सीमा देश की राजधानी अबूजा से लगती है।

अब तक किसी भी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक डाकुओं पर है। विदेश संबंधों पर अमेरिकी परिषद की ओर से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, इन डाकुओं ने उत्तर पश्चिम और मध्य राज्यों में 2021 में अब तक कम से कम 2,500 लोगों की हत्या कर दी है। बीते तीन महीनों के दौरान हमलों में इजाफा हुआ है जिससे पूरे साल की मृतक संख्या में वृद्धि के आसार हैं।

सुरक्षा बलों को डाकुओं के पीछे लगाया गया है। वे प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं लेकिन अब तक किसी भी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी है कि हमलावरों ने कुछ गांवों में घंटों तांडव मचाया ।

कडुना के आयुक्त अरूवान के मुताबिक, शुक्रवार को तीन गांव में नौ लोगों की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद राज्य के अन्य हिस्से में रविवार को 38 और लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

उन्होंने बताया कि घर, ट्रक, कारों के साथ-साथ फसल और खेतों को भी जला दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल