लाइव न्यूज़ :

चीन में कोविड-19 के 43 नए मामले

By भाषा | Updated: October 24, 2021 13:05 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 24 अक्टूबर चीन में कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आए हैं जिनमें चार लोग स्थानीय मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बीजिंग में चार और व्यक्तियों के संक्रमित होने के कारण शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है। नगरपालिका स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि उत्तरी उपनगरीय जिले चांगपिंग स्थित बेइकिजिया नगर में एक ही आवासीय परिसर में रहने वाले ये चार लोग संक्रमितों के संपर्क में आये थे।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि उन्हें कोविड-19 के लिए निर्धारित अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जांच जारी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से 39 अन्य मामले सामने आए। इसमें 17 मरीज देश में बाहर से आए हैं।

शिन्हुआ की खबर के अनुसार शनिवार को कोविड-19 से किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल