लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: आतंकवादी हमले में 4 पुलिसकर्मियों की हुई मौत, सीटीडी परिसर से 9 पुलिसवालों को बनाया बंधक, सुरक्षित अफगानिस्तान जाने की कर रहे है आंतकी मांग

By भाषा | Updated: December 19, 2022 07:58 IST

वहीं इस मामले में पर बोलते हुए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने इस हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया है और प्रांतीय पुलिस प्रमुख से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और हमले की निंदा करते हुए कहा, “आतंकवाद के पूरी तरह से सफाये तक हमारे प्रयास जारी रहेंगे।”

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में एक आतंकी हमले में चार पुलिस वालों की मौत हो गई है। वहीं सीटीडी परिसर से अन्य नौ पुलिस वालों को आतंकियों ने बंधक बना लिया है। उनकी रिहाई के लिए सुरक्षित अफगानिस्तान जाने की मांग की जा रही है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार तड़के एक नवनिर्मित पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम चार पाकिस्तानी पुलिसकर्मी मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दक्षिण वजीरिस्तान कबाइली जिले की सीमा से लगे लकी मारवात स्थित बरगई पुलिस थाने पर आतंकवादियों ने हमला किया जिनके पास हथगोले और रॉकेट लांचर सहित अन्य घातक हथियार थे। 

60 से अधिक पुलिसकर्मियों द्वारा 45 मिनट तक चली थी मुठभेड़

‘डॉन’ की खबर में लकी के पुलिस प्रवक्ता शाहिद हमीद के हवाले से कहा गया, “आधी रात को आतंकवादियों ने थाने पर हमला किया और इमारत में घुसने की कोशिश की।” उन्होंने कहा कि उस समय ड्यूटी पर तैनात 60 से अधिक पुलिसकर्मियों ने करीब 45 मिनट तक आतंकवादियों को उलझाए रखा, जिसके बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। किसी भी समूह ने तत्काल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। 

कुछ सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर अपने साथियों को छोड़ाया आतंकियों ने

हालांकि, जिले में पुलिसकर्मियों पर हुए पिछले हमलों की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ले चुका है। अधिकारियों ने कहा कि घंटों बाद, आतंकवादियों ने प्रांत के बन्नू जिले में एक आतंकवाद रोधी केंद्र पर कब्जा कर लिया और सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए कुछ सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया था। 

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि बन्नू छावनी में आतंकवाद रोधी विभाग के प्रतिष्ठान में आतंकवादियों ने अब भी सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना रखा है। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने छावनी में घुसपैठ की और वांछित कैदी आतंकवादियों को मुक्त कराया है। 

9 पुलिसकर्मी है उनके कब्जे में है, हवाई यात्रा से सुरक्षित अफगानिस्तान जाने चाहते है- आतंकवादियों द्वारा दावा

पुलिस ने कहा कि उन्होंने परिसर के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया और सीटीडी सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया। पाकिस्तानी सेना के जवानों को तुरंत उस इलाके में भेजा गया, जिसे सील कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है। 

सीटीडी परिसर के अंदर से टीटीपी आतंकवादियों द्वारा जारी एक वीडियो में, उन्होंने दावा किया कि नौ पुलिसकर्मी उनके कब्जे में हैं। उन्होंने बंधकों को रिहा कराने के लिए हवाई मार्ग से अफगानिस्तान जाने के लिए सुरक्षित मार्ग की मांग की। 

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री इसे कायरता बताया है, मांगी रिपोर्ट

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया और प्रांतीय पुलिस प्रमुख से तत्काल रिपोर्ट मांगी। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और हमले की निंदा करते हुए कहा, “आतंकवाद के पूरी तरह से सफाये तक हमारे प्रयास जारी रहेंगे।”  

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादीआतंकी हमलाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं