लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नौसेना अड्डे पर सऊदी एयरफोर्स ट्रेनी की गोलाबारी में 4 की मौत, कई घायल, सऊदी किंग ने की हमले की निंदा

By भाषा | Updated: December 7, 2019 10:04 IST

US Naval Station: अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर शुक्रवार को एक सऊदी नागरिक की फायरिंग के बाद चार की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के फ्लोरिडा में नौसैनिक अड्डे पर गोलीबारी में 4 की मौतइस हमले के पीछे सऊदी अरब के एक एयरफोर्स ट्रेनी का हाथ माना जा रहा है

वॉशिंगटन:  अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि फ्लोरिडा के नौसेना स्टेशन पर गोलीबारी करने वाला संदिग्ध विमानन का कोर्स करने वाला सऊदी अरब का छात्र था और प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि गोलीबारी का संबंध आतंकवाद से तो नहीं है।

पेंसाकोला में नौसेना के वायु स्टेशन पर विभिन्न देशों के सैन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। शुक्रवार की सुबह को उस विद्यार्थी ने क्लासरूम बिल्डिंग में गोलीबारी की। इस हमले में हमलावर समेत चार लोगों की मौत हो गयी और कई घायल भी हो गये। इस हफ्ते अमेरिका के नौसैन्य अड्डे पर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। 

सऊदी किंग ने की अपने नागरिक के कृत्य की आलोचना

सऊदी अरब के शाह सलमान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को फोन करके फ्लोरिडा में नौसैन्य अड्डे पर एक सऊदी नागरिक द्वारा गोलीबारी करने की घटना को ‘‘नृशंस कृत्य’’ करार दिया और अपने नागरिक के इस कृत्य पर ‘‘गुस्सा’’ जाहिर किया।

ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘ सऊदी अरब के शाह सलमान ने फोन करके फ्लोरिडा के पेनसाकोला में हुए हमले में हताहत हुए लोगों के परिजन एवं मित्रों के प्रति संवेदना प्रकट की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ शाह ने कहा कि सऊदी के लोग हमलावर के इस नृशंस कृत्य से बेहद गुस्सा हैं और यह व्यक्ति किसी भी तरह सऊदी अरब के लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता जो अमेरिकियों से प्यार करते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में शुक्रवार को एक हमलावर ने नौसेना के अड्डे में घुसकर गोलीबारी कर दी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मार गिरा दिया गया। अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लोरिडा के नौसैन्य अड्डे पर गोलीबारी करने वाला संदिग्ध विमानन का कोर्स करने वाला सऊदी अरब का छात्र मोहम्मद सईद अलशमरानी था। 

टॅग्स :अमेरिकासऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा