लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी ताइवान में एक इमारत में आग लगने से 25 लोगों की मौत, कई अन्य झुलसे

By भाषा | Updated: October 14, 2021 13:39 IST

Open in App

ताइपे, 14 अक्टूबर (एपी) दक्षिणी ताइवान में 13 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग झुलस गए हैं।

काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि आग तड़के करीब तीन बजे लगी। 55 लोगों को अस्पताल ले जाया गया था, जिनमें से 14 लोगों ने दम तोड़ दिया। हालांकि, ताइवान में मौत के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अस्पताल में ही की जाती है।

दमकल विभाग के प्रमुख ने पत्रकारों को बताया कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और उनके शव मुर्दाघर भेजे गए हैं। दमकल कर्मी तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं।

दमकल वभाग के बयान के अनुसार, आग बेहद ‘‘भीषण’’ थी और इमारत की कई मंजिलें आग में खाक हो गईं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

चश्मदीदों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने तड़के तीन बजे एक विस्फोट की आवाज सुनी थी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इमारत 40 साल पुरानी थी, जिसकी निचली मंजिल पर दुकानें और ऊपर अपार्टमेंट थे। आग पर काबू पा लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा