लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश संसद में 5 महीने में 24 हजार से ज्यादा बार पोर्नसाइट देखने की कोशिश

By IANS | Updated: January 8, 2018 17:11 IST

ये आंकड़े सूचना की आजादी (एफओआई) के अनुरोध के बाद जारी किए गए हैं।

Open in App

ब्रिटेन की संसद में पिछले साल जून के आम चुनाव के बाद से पोर्नोग्राफिक वेबसाइटों को देखने की 24,000 से ज्यादा बार कोशिशें की गईं। यह आंकड़ा आधिकारिक तौर पर जारी किया गया है। द गार्जियन की रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया, "संसद के नेटवर्क से जुड़े कंप्यूटर और अन्य डिवाइसों पर साल 2017 में जून से अक्टूबर के बीच पोर्नसाइट देखने की कुल 24,473 बार कोशिशें की गईं, इसका मतलब रोजाना औसतन 160 बार इसे देखने की कोशिशें हुईं।"

यह खबर वेस्टमिंस्टर (संसद भवन) में हुए सेक्स स्कैंडल के बाद आई है, जिसमें प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने अपने वास्तविक उप डामियन ग्रीन को हटा दिया था, जब पुलिस को वर्ष 2008 में उनके संसदीय कार्यालय के कंप्यूटरों में मिली पोर्नोग्राफी के बारे में उन्होंने भ्रामक जानकारी दी थी। 

ये आंकड़े सूचना की आजादी (एफओआई) के अनुरोध के बाद जारी किए गए हैं। संसदीय अधिकारियों का कहना है कि पोर्नोग्राफी देखने की ज्यादातर कोशिश नाकाम रही। 

द गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2017 के जनवरी और फरवरी का आंकड़ा संसदीय अधिकारियों ने प्रौद्योगिकी में बदलाव और जिस तरीके से डेटा रखा गया था, उसमें बदलाव के कारण मुहैया नहीं करा पाए। हालांकि आंकड़ों से पता चलता है कि साल 2017 में मार्च से अक्टूबर के बीच पोर्न देखने की कुल 30,876 बार कोशिशें की गईं।

टॅग्स :संसदब्रिटिश पार्लियामेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल