लाइव न्यूज़ :

2025 Australian federal election: 3 मई को मतदान?, बढ़ती महंगाई और आवास की कमी प्रमुख मुद्दे, पीटर डटन और एंथनी अल्बानीस में टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2025 10:59 IST

2025 Australian federal election: अल्बानीस ने पांच साल में 12 लाख मकानों का निर्माण करके आवास की कमी से निपटने का 2023 में वादा किया था लेकिन इस दिशा में धीमी गति से काम हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले चुनाव के बाद से ब्याज दरों में 12 बार बढ़ोतरी की गई है।गठबंधन के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना जताई है।ऑस्ट्रेलिया में जीवनयापन की लागत में वृद्धि हुई है।

2025 Australian federal election: ऑस्ट्रेलिया में तीन मई को आम चुनाव के लिए मतदान होगा जिसमें बढ़ती महंगाई और आवास की कमी मुख्य चुनावी मुद्दे हो सकते हैं। देश के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस की वामपंथी ‘लेबर पार्टी’ लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की कोशिश कर रही हैं। अल्बानीज चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए शुक्रवार को गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन के आधिकारिक आवास पर गए और उन्होंने बाद में संसद भवन में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान चुनाव की तारीख की घोषणा की।

अल्बानीज ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई तरीका चुना है: भविष्य के लिए निर्माण करते हुए जीवनयापन की लागत के दबाव से जूझ रहे लोगों की मदद करने के तरीका।’’ कई विश्लेषकों ने विपक्षी नेता पीटर डटन की ‘लिबरल पार्टी’ के नेतृत्व वाले रूढ़िवादी गठबंधन के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना जताई है।

अल्बानीस के सत्ता में आने के बाद से ऑस्ट्रेलिया में जीवनयापन की लागत में वृद्धि हुई है। पिछले चुनाव के बाद से ब्याज दरों में 12 बार बढ़ोतरी की गई है। अल्बानीस ने पांच साल में 12 लाख मकानों का निर्माण करके आवास की कमी से निपटने का 2023 में वादा किया था लेकिन इस दिशा में धीमी गति से काम हुआ है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाएंथनी अल्बनीज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया