लाइव न्यूज़ :

भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए वार्ता के वादे के साथ 2021 का समापन

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:32 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन,22 दिसंबर अगले 10 वर्षों में करीबी सहयोग के लिए एक महत्वाकांक्षी ‘रोडमैप 2030’ द्वारा समर्थित एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी इस साल भारत-ब्रिटेन संबंधों के मुख्य अंश रहे। साथ ही, दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता करने का वादा किया जिसकी शुरूआत जनवरी 2022 में होने का कार्यक्रम है।

साझेदारी का व्यापक पहलू ब्रिटेन की मेजबानी में ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु सम्मेलन में प्रदर्शित हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बोरिस जॉनसन ने ‘ग्रीन ग्रिड्स इनिशि्एटिव’ के जरिए अपने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन सहयोग को मजबूत किया।

हालांकि, साल की शुरूआत कोविड-19 महामारी के चलते यात्रा में व्यवधान के साथ हुई क्योंकि जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी। वह गणतंत्र दिवस समारोहों में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने वाले थे।

पूरे विश्व में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के पांव पसारने के चलते यात्रा की योजनाओं को आगे भी रद्द कर दिया गया था और प्रस्तावित जॉनसन-मोदी बैठक मई में डिजिटल माध्यम से हुई, जब उन्होंने बढ़ाई हुई व्यापार साझेदारी (ईटीपी) शुरू की।

इसने 10 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को कम से कम दोगुना करने के इरादे के साथ रोडमैप 2030 के तहत पूर्ण एफटीए का मार्ग प्रशस्त किया।

ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री एनी मेरी ट्रेवलीन ने हाल में कहा था, ‘‘भारत बेशक हमारे सर्वाधिक महत्वपूर्ण निर्यात बाजार में एक है और मैं उसके साथ हमारी व्यापार वार्ता शीघ्र शुरू करने को लेकर उत्सुक हूं। ’’ वह एफटीए प्रभार का नेतृत्व करने वाली हैं।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि वार्ता 2022 की शुरूआत में शुरू होने वाली है।

ब्रिटिश सरकार के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम अगले साल की शुरूआत में वार्ता शुरू करने को उत्सुक हैं। भारत 2050 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है और एक व्यापार समझौता भारत के साथ व्यापार के लिए ब्रिटिश व्यापार के लिए बड़े अवसर का द्वारा खोलेगा। ’’

ब्रिटेन ने जून में कॉर्नवाल में लीडर्स समिट में भारत को निमंत्रित कर जी-7 समूह की अपनी अध्यक्षता का इस्तेमाल करते हुए एक स्पष्ट संदेश दिया।

जी-7 में, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बहुपक्षीय मंच के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया और अपनी ब्रिटेन यात्रा का उपयोग ब्रिटिश गृह मंत्री प्रीति पटेल के साथ एक अभूतपूर्व भारत-ब्रिटेन प्रवास एवं गतिशीलता साझेदारी को अंतिम रूप देने में किया।

पटेल ने भारत में वांछित आर्थिक अपराधियों की वापसी सुनिश्चित करने के अपने लक्ष्य को दोहराया जबकि कारोबारी विजय माल्या शरणार्थी आवेदन प्रोटोकॉल गोपनीयता की आड़ लिए हुए है, वहीं हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हाई कोर्ट में अपील पर नये साल में फैसला आने की उम्मीद हैं

वहीं, इस साल प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी ने अमेरिकी टॉक शो प्रस्तोता ओप्रा विनफ्रे को दिए एक टीवी साक्षात्कार में शाही परिवार में नस्लवाद की भावना होने का आरोप लगाया।

यह साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए काफी दुखद रहा क्योंकि उनके पति प्रिंस फिलिप (73) की नौ अप्रैल को मृत्यु हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल