लाइव न्यूज़ :

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में हुए 2 बम ब्लास्ट, 100 लोगों की मौत, 300 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2022 11:07 IST

आपको बता दें कि इस कार बम ब्लास्ट में पहले 30 लोगों की जान गई थी। लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार, इस ब्लास्ट में अब तक 100 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमालिया की राजधानी मोगादिशू में दो बम ब्लास्ट हुए है। इस कार बम ब्लास्ट में 100 लोगों की मौत हो गई है और 300 लोग घायल हुए है। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

मोगादिशु:सोमालिया के राष्ट्रपति ने रविवार को कहा कि शनिवार को राजधानी मोगादिशु में हुए दो कार बम धमाकों में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने रविवार तड़के एक घटनास्थल पर पत्रकारों से कहा कि धमाकों में लगभग 300 लोग घायल हुए हैं। 

यह विस्फोट 29 अक्टूबर को हुआ था जिसमे उस समय 30 लोगों के मरने की खबर थी। लेकिन यह आंकड़े अब बढ़कर 100 हो गए है। इससे पहले सोमालिया के पुलिस ने सरकारी मीडिया को बताया था कि राजधानी मोगादिशु में शनिवार को एक प्रमुख सरकारी कार्यालय के निकट भीड़ वाले स्थान पर हुए दो धमाकों में ‘‘कई आम लोगों की मौत हो गई।’’

सोमालिया के राष्ट्रपति ने क्या कहा है

सोमालिया के राष्ट्रपति ने इन हमलों को ‘बेहद क्रूर और कायरतापूर्ण’ कृत्य करार दिया है। फिलहाल किसी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, सोमालिया सरकार ने इन हमलों के लिए अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब आतंकवादी समूह को जिम्मेदार ठहराया है, जो राजधानी में अक्सर हमले करता रहा है। 

मोगादिशु में ये हमले उस दिन हुए, जब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अल-शबाब सहित अन्य आतंकवादी समूहों से निपटने के विस्तारित प्रयासों पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे थे। 

विस्फोट में नष्ट हुई एम्बुलेंस भी

अधिकारियों ने बताया कि पहला धमाका शिक्षा मंत्रालय की चारदीवारी के बाहर हुआ, जबकि दूसरे विस्फोट में एक व्यस्त रेस्तरां को निशाना बनाया गया है। एम्बुलेंस सेवा के निदेशक अब्दुलकादिर अदन ने एक ट्वीट में कहा, “पहले हमले में घायल लोगों की मदद करने वाली एक एम्बुलेंस भी दूसरे विस्फोट से नष्ट हो गई।” 

इसी जगह में 2017 में भी हुए थे हमले, 500 लोगों की हुई थी मौत

एक प्रत्यक्षदर्शी अब्दिरजाक हसन ने कहा, “जब दूसरा धमाका हुआ, तब मैं 100 मीटर दूर था। मैं जमीन पर पड़े शवों की गिनती नहीं कर सका।” आपको बता दें कि अक्टूबर 2017 में इसी जगह हुए ट्रक बम धमाके में 500 लोगों की मौत हो गई थी। उस हमले के बाद से यह क्षेत्र में सबसे घातक हमला है।  

टॅग्स :सोमालियाबमबम विस्फोटPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा