लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: उड़ते हवाईजहाज से गिरने वाले शख्स की हुई पहचान, 19 वर्षीय जकी नेशनल युवा फुटबॉल टीम के खिलाड़ी थे

By वैशाली कुमारी | Updated: August 20, 2021 14:27 IST

काबुल हवाई अड्डे पर एक अमेरिकी विमान से गिरकर अफगान राष्ट्रीय युवा टीम के फुटबॉलर जकी अनवारी की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे समाचार एजेंसियों द्वारा विमान से गिरने वालों में से एक शख्स की पहचान हो गयी हैयह शख्स 19 वर्षीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी जकी अनवारी थेअफगान खेल महानिदेशालय ने जकी अनवारी के विमान से गिरकर मृत्यु होने की खबर की पुष्टि की है

इस्लामी कट्टरवादी संगठन तहरीके तालिबानअफगानिस्तान ने रविवार (15 अगस्त) को तख्तापलट करते हुए राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। मुल्क के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश से फरार हो गये थे। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से रविवार को उड़ान भरने वाले एक हवाईजहाज में बहुत से लोग बाहर लटक गये थे। जब विमान ऊपर हवा में पहुँचा तो कई लोग उससे नीचे गिर पड़े। विमान से गिरते हुए लोगों का वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो गया था। समाचार एजेंसियों द्वारा विमान से गिरने वालों में से एक शख्स की पहचान हो गयी है। यह शख्स 19 वर्षीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी जकी अनवारी थे। 

एक स्थानीय समाचार एजेंसी ने कहा है कि काबुल हवाई अड्डे पर एक अमेरिकी विमान से गिरकर अफगान राष्ट्रीय युवा टीम के फुटबॉलर की मौत हो गई है। रविवार को तालिबान द्वारा राजधानी पर कब्जा किए जाने के बाद से अफगानिस्तान छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ लग गयी थी। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुये हैं, जिनमें एयरपोर्ट पर लोगो की भीड़ दिखाई दे रही है।  लोग प्लेन के टायरो पर बैठते हुए भी देखे जा रहे हैं।

एरियाना फुटबॉल एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय युवा टीम के फुटबॉलर जकी अनवारी सोमवार को यूएसएएफ बोइंग सी-17 में बैठने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। अफगान खेल महानिदेशालय ने जकी अनवारी के विमान से गिरकर मृत्यु होने की खबर की पुष्टि की है।

अमेरिकी वायु सेना ने बुधवार को कहा कि, हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचकेआईए) पर C-17 ग्लोबमास्टर, कॉलसाइन रीच 871 फ्लाइट 640 अफगानों को ले जा रहा था, जो प्लेन की उड़ान क्षमता से पांच गुना अधिक था, इसी दौरान ये घटना हुयी। ओएसआई ने कहा कि,  "इस दुखद घटना के बारे में जांच की जा रही है। "मृतकों के परिवारों के लिए हमारी संवेदनाएं हैं"।

आपको बता दें कि इस समय अफगानिस्तान में पूरी तरह से तालिबान का नियंत्रण हो चुका है। लोग डर कर अफगानिस्तान छोड़ रहे हैं। ऐसे में देश के नागरिक बुरी तरह से डरे हुए हैं। वह किसी तरह से अपनी जान बचा कर देश से निकलना चाहते हैं। अफगानिस्तान के एयरपोर्ट का हाल इस समय किसी बस स्टेशन की तरह हो चुका है। तालिबान द्वारा एयरपोर्ट पर गोलीबारी किये जाने की खबर भी सामने आयी है।

टॅग्स :अफगानिस्तानKabulतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा