लाइव न्यूज़ :

मैक्सिको में पटाखों की फैक्ट्री में एक के बाद एक धमाका, 19 मरे, 40 घायल

By भाषा | Updated: July 6, 2018 04:58 IST

यहां दिसंबर 2016 में भी पटाखों के बाजार में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 42 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 70 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जुलाई: मैक्सिको के मध्य हिस्से में पटाखों के गोदामों में एक के बाद एक हुए कई विस्फोटों में कम से कम 19 लोगों की जान चली गयी। और 40 लोग घायल है। सभी घायल अस्पताल में भर्ती है, जिनमें से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनमें ऐसे लोग भी हैं जो राहत एवं बचाव में जुटे थे।टूलटेपेक शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे पहला विस्फोट हुआ और फिर आग अन्य गोदामों तक फैल गयी। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन दल आग बुझाने के प्रयास में लगे थे। इस दर्दनाक हादसे के बारे में जानकारी देते हुए रेडक्रॉस ने एक ट्वीट किया है। रेडक्रॉस ने ट्वीट किया है कि गुरुवार (5 जुलाई)  की सुबह आग में पुलिस और अग्निशमनकर्मियों समेत जिन लोगों की जान चली गयी, उस पर हमें गहरा दुख है। त्योहारों पर होने वाली आतिशबाजी के लिए टुल्टेपेक में बने पटाखे मशहूर हैं। यहां इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। दिसंबर 2016 में भी पटाखों के बाजार में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 42 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 70 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :भीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल