लाइव न्यूज़ :

विश्व इतिहास में 17 जून: फ्रांस से तोहफे में मिला स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी आज ही पहुंचा था अमेरिका

By भाषा | Updated: June 17, 2018 11:05 IST

4 जुलाई 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में फ्रांसीसियों द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण फ्रांस और अमेरिका दोनों के संयुक्त प्रयासों से किया गया।

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून : अमेरिका की पहचान माना जाने वाला स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी दरअसल अमेरिका को फ्रांस की तरफ से तोहफे में मिला था और यह 17 जून के ही दिन अमेरिका को सौंपा गया था।

4 जुलाई 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में फ्रांसीसियों द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण फ्रांस और अमेरिका दोनों के संयुक्त प्रयासों से किया गया। दोनो देशों की सरकारों के बीच हुए एक समझौते के तहत अमेरिकी लोगों ने इस मूर्ति का आधार बनाया जबकि फ्रांसीसी लोगों ने मूर्ति को आकार और स्वरूप दिया। तांबे की यह शानदार प्रतिमा अमेरिका के न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन में ‘लिबर्टी द्वीप’ पर स्थित हैl 17 जून की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1799 : नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।

1855 : स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पहुँचा।

1938 : जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1944 : जर्मनी ने द्वितीय विश्व युद्ध में समर्पण किया।

1970 : शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।

1974 : ब्रिटेन की संसद में बम धमाका, 11 लोग घायल।

2002 : कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला गया।

2004 : मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।

2004 : बगदाद में सेना के भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 लोगों की मौत। 2008 : देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेज़स' का बेंगलूर में सफलतापूर्वक परीक्षण।

2008 : रूस ने अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा 2012 तक नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया।

2008 : कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।

टॅग्स :अमेरिकाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा