लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में रासायनिक औद्योगिक पार्क में विस्फोट में 16 घायल, पांच लापता

By भाषा | Updated: July 27, 2021 18:04 IST

Open in App

बर्लिन, 27 जुलाई (एपी) जर्मनी के लीवरकुसेन शहर में मंगलवार को रासायनिक कंपनियों के एक औद्योगिक पार्क में हुए विस्फोट की वजह से हवा में बड़े पैमाने पर काला धुआं फैल गया। इस घटना में कम से कम 16 लोग घायल हो गए और पांच लापता हैं।

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि जर्मनी के नागरिक सुरक्षा और आपदा सहायता के संघीय कार्यालय ने विस्फोट को "अत्यधिक खतरे के रूप में वर्गीकृत किया और निवासियों को घरों के अंदर रहने और खिड़कियां तथा दरवाजे बंद रखने के लिए कहा गया है।

मंगलवार को बाद में, हालांकि, कोलोन दमकल विभाग ने ट्वीट किया कि वायु प्रदूषण के माप में किसी भी प्रकार की असामान्यता नहीं दिख रही है।

उन्होंने कहा कि धुआं कम हो गया है लेकिन वे प्रदूषण स्तर की जांच के लिए हवा को मापना जारी रखेंगे।

लीवरकुसेन शहर ने एक बयान में कहा कि राइन नदी पर कोलोन से लगभग 20 किलोमीटर (13 मील) उत्तर में स्थित केमपार्क साइट पर विस्फोट रसायनों के घोल के भंडारण टैंक में हुआ।

बयान में कहा गया कि इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से और 12 लोग मामूली रूप से घायल हुए। पांच लोग लापता हैं।

केमिकल पार्क का संचालन करने वाली कंपनी करेंटा ने कहा कि विस्फोट सुबह 9:40 बजे उनके अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के भंडारण टैंक में हुआ और फिर वह भीषण आग में बदल गया।

करेंटा ने बयान में कहा, "निवासियों को सावधान करने के लिए सायरन बजाए गए और चेतावनी अलर्ट भेजे गए।"

पास के कोलोन में पुलिस ने कहा कि पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में अधिकारियों, दमकल अधिकारियों, हेलीकॉप्टरों और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

उन्होंने सभी निवासियों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा है और लीवरकुसेन के बाहर के लोगों को क्षेत्र में न जाने की सलाह दी।

उन्होंने आसपास के कई प्रमुख राजमार्गों को भी बंद कर दिया।

दैनिक अखबार ‘कोएलनर स्टैड्ट-अंज़ीगेर’ की रिपोर्ट के मुताबिक धुआँ उत्तर-पश्चिमी दिशा में बर्सचीड और लीचलिंगेन शहरों की ओर बढ़ रहा है।

लीवरकुसेन में जर्मनी की सबसे बड़ी रासायनिक कंपनियों में से एक बायर स्थित है। इस शहर में लगभग 1,63,000 लोग रहते हैं। इसकी सीमाएँ कोलोन से सटी हुई हैं, जो जर्मनी का चौथा सबसे बड़ा शहर है और इसकी आबादी लगभग दस लाख है। यहां के कई निवासी बायर में काम करते हैं, जो इस क्षेत्र के सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

यह रासायनिक पार्क राइन नदी के बहुत करीब स्थित है।

करेंटा की इस क्षेत्र में तीन इकाइयां हैं। 70 से अधिक कंपनियां लीवरकुसेन, डॉर्मगेन और क्रेफेल्ड-उएरडिंगेन में स्थित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल