लाइव न्यूज़ :

मानवाधिकार निगरानी केंद्र ने कहा- रूस के हवाई हमले में सीरिया में 23 नागरिकों की मौत

By भाषा | Updated: January 21, 2020 23:48 IST

उत्तर-पश्चिमी सीरिया में रूस के हवाई हमले में कम से कम 23 नागरिकों की मौत हो गई। यह क्षेत्र विद्रोहियों के कब्जे वाला है और हवाई हमले के बाद मानवीय संकट यहां और भी गहरा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-पश्चिमी सीरिया में रूस के हवाई हमले में कम से कम 23 नागरिकों की मौत हो गई। यह क्षेत्र विद्रोहियों के कब्जे वाला है और हवाई हमले के बाद मानवीय संकट यहां और भी गहरा गया है। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने बताया कि रूस के हमले के बाद रॉकेट हमले का आरोप विद्रोहियों और जिहादियों पर लगाया जा रहा है और इसमें उत्तरी सीरिया में सरकारी शासन वाले क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो गई।

उत्तर-पश्चिमी सीरिया में रूस के हवाई हमले में कम से कम 23 नागरिकों की मौत हो गई। यह क्षेत्र विद्रोहियों के कब्जे वाला है और हवाई हमले के बाद मानवीय संकट यहां और भी गहरा गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी सना ने बताया कि रूस के हमले के बाद रॉकेट हमले का आरोप विद्रोहियों और जिहादियों पर लगाया जा रहा है और इसमें उत्तरी सीरिया में सरकारी शासन वाले क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो गई।

अलेप्पो में हवाई हमले से एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। यह परिवार एक घर में शरण लिए हुए था। कफार ताल में हुए हवाई हमले में मरनेवालों में छह बच्चे हैं। यहां एक दिन पहले हुए हवाई हमले में तीन लड़कियों की मौत हो गई थी।

वहीं अन्य 15 नागरिकों की मौत रूस के हवाई हमले में पश्चिम अलेप्पो और दक्षिणी इदलिब के क्षेत्र में हो गई।

 

 

 

टॅग्स :रूससीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल