लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 9, 2023 08:53 IST

ब्राजील के पेरनामबुको राज्य में एक इमारत के ढहने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस इमारत में बेघर लोग रह रहे थे। मरने वालों में छह बच्चे शामिल हैं।

Open in App

पेरनामबुको: ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य पेरनामबुको में एक जीर्ण-शीर्ण इमारत के ढहने से छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। इस इमारत में बेघर लोगों ने आश्रय लिया था और एक दशक से भी अधिक समय से वे उसमें रह रहे थे। दमकल कर्मियों ने यह जानकारी दी। रेसिफ के पॉलिस्ता उपनगर में जीर्ण-शीर्ण इमारत शुक्रवार तड़के ढह गई, जिसके बाद इसमें रह रहे लोगों की तलाश तेज कर दी गई।

दमकल कर्मियों ने शनिवार को बताया कि बचावकर्ताओं ने खोजी कुत्तों की मदद से मलबे में तलाश की और 15 साल की दो लड़कियों तथा 65 साल की महिला को जीवित बाहर निकाला गया, साथ ही हादसे में घायल 18 वर्षीय युवक को भी निकाला गया, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया।

दमकल विभाग ने कहा, ‘‘खोज अभियान अब मवेशियों को हटाने पर केंद्रित है।’’ एक बयान में कहा गया कि इमारत पर बेघर लोगों का कब्जा था, हालांकि 2010 से वहां रहना प्रतिबंधित था। समाचार पत्र ‘फोल्हा डे साओ पाउलो’ ने बताया कि शहर के अधिकारियों ने राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की हालिया यात्रा के दौरान इस मुद्दे को उठाया था।

टॅग्स :Brazil
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'UNSC में सुधार कोई विकल्प नहीं, बल्कि ज़रूरत है': आईबीएसए की मीटिंग में पीएम मोदी बोले

विश्व27 साल की सजा शुरू होने के चंद दिन पहले ही ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अरेस्ट

भारतBrazil: COP30 जलवायु सम्मेलन स्थल पर लगी आग, 13 लोग घायल; भारत समेत कई देशों के वार्ताकार मौजूद

कारोबारBrazil: नशे के खिलाफ रियो डी जेनेरियो शहर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 119 लोगों की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन

कारोबारवन क्षेत्रः दुनिया में 9वें स्थान पर भारत, विश्व के टॉप-5 देश में रूस, ब्राजील, कनाडा, अमेरिका और चीन, देखिए एफएओ रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा