लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में हजारा समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर हमला, 13 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 20, 2021 22:42 IST

Open in App

काबुल, 20 मई (एपी) अफगानिस्तान के दक्षिणी और मध्य इलाके में सड़क किनारे हुए बम धमाकों में एक ही परिवार के नौ सदस्यों सहित 13 लोगों की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।

इस बीच, पश्चिमी अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने एक बस को रुकवा कर उसमें से तीन लोगों को उतार कर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

इन ताजा हमलों की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। बस से उतारकर जिन तीन लोगों की हत्या की गयी वे हजारा समुदाय के थे। हजारा समुदाय में अधिकतर शिया मुसलमान होते हैं। इन पर पहले भी हमले हो चुके हैं जिसकी जिम्मेदारी अब तक इस्लामिक स्टेट लेता आया है।

सरकार ने हमलों के लिए तालिबान पर आरोप लगाया लेकिन उसने इसकी जिम्मेदारी लेने से इंकार किया है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान का एक बड़ा हिस्सा लगातार गृह युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है, जहां बम और बारूदी सुरंगों के हमलों से हालात बेहद खराब हैं। इनका इस्तेमाल आम तौर पर आतंकवादी संगठन सेना पर हमले करने के लिए करते हैं, लेकिन इसके निशाने में आम आदमी भी आ जाते हैं।

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता जमान हमदर्द ने बताया कि हेलमंड प्रांत में बुधवार देर रात एक कार को निशाना बनाकर बम हमला किया गया। कार में एक ही परिवार के 12 लोग सवार थे जिसमें से नौ लोगों की मौत हो गयी। इसमें कई बच्चे भी शामिल थे।

दूसरा बम धमाका घोर प्रांत में हुआ। प्रांत के गवर्नर अब्दुल जाहिर फैजादा ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ही परिवार के चार सदस्य जा रहे थे। हमले में चारों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'