लाइव न्यूज़ :

एसयूवी के ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकराने से 13 लोगों की मौत, नौ प्रवासी घायल

By भाषा | Updated: March 5, 2021 09:37 IST

Open in App

एल सेंट्रो (कैलिफोर्निया), पांच मार्च (एपी) कैलिफोर्निया की इम्पीरियल वैली में एक वाहन के ट्रैक्टर-ट्रेलर (माल ढोने के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर) से टकराने से 13 लोगों की मौत हो गई और नौ प्रवासी घायल हो गए। वाहन में कुल 25 लोग सवार थे।

‘कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल’ (सीएचपी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये प्रवासी मैक्सिको से लगती सीमा पर बाड़ के एक हिस्से को काटकर बनाए गए रास्ते से कैलिफोर्निया में घुसे थे।

हादसे में मारे गए लोगों में से 10 और घायलों में से सात लोग मैक्सिको के नागरिक थे।

ग्वाटेमाला सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसे में ग्वाटेमाला की 23 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सीएचपी ने बताया कि मंगलवार को हुए इस हादसे में वाहन का चालक भी मारा गया। घायलों में से तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

मैक्सिको की सरकार ने कहा कि उसके 10 नागरिक मारे गए और ग्वाटेमाला सरकार ने उसका एक नागरिक के मारे जाने की जानकारी दी। लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने अभी मृतकों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी