लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में रमजान से पहले पुलिस मुख्यालय पर तालिबान ने किया फिदायीन हमला, 13 की मौत

By भाषा | Updated: May 6, 2019 06:14 IST

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सोमवार से शुरू होने वाले रमजान के पवित्र महीने के दौरान तालिबान को संघर्ष विराम की पेशकश की थी। यह पेशकश किये जाने के दो दिन बाद यह हमला हुआ।

Open in App

उत्तरी अफगानिस्तान में पुलिस मुख्यालय पर एक तालिबानआत्मघाती हमलावर और कुछ बंदूकधारियों ने रविवार को हमला किया जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गये। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सोमवार से शुरू होने वाले रमजान के पवित्र महीने के दौरान तालिबान को संघर्ष विराम की पेशकश की थी। यह पेशकश किये जाने के दो दिन बाद यह हमला हुआ। विद्रोहियों ने इस पेशकश को अस्वीकार कर दिया था।

काबुल के उत्तर में लगभग 250 किलोमीटर दूर पुल-ए-ख़ुमरी में पुलिस मुख्यालय में जबरदस्त विस्फोट हुआ जिससे चारों ओर धुआं फैल गया। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार पुलिस परिसर में बंदूकधारियों के हमले के बाद विस्फोट किया गया। उसने एक ट्वीट में कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने एक बम विस्फोट किया।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि हमले में 13 पुलिस अधिकारी मारे गए, 35 अन्य घायल हो गए। हमले में 20 नागरिक भी घायल हो गये। रहीमी ने एक बयान में कहा कि आठ हमलावर भी मारे गए। तालिबान और अमेरिकी शांति दूत ज़ल्माय खलीजाद के बीच मौजूदा दौर की बातचीत का रविवार को चौथा दिन था।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानआतंकी हमलाआत्मघाती हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा