लाइव न्यूज़ :

पेरू में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 13 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2023 09:42 IST

कैस्टिलो को पद से हटाए जाने और उनकी गिरफ्तारी के बाद दिसंबर की शुरुआत से जारी प्रदर्शन में इतने लोगों की जान कभी नहीं गई। खबरों के अनुसार, जुलियाका में जान गंवाने वाले 12 लोगों में एक नाबालिग भी था। पास के शहर चुकुइटो में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जहां प्रदर्शनकारियों ने एक राजमार्ग को जाम कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपेरू की शीर्ष मानवाधिकार एजेंसी ने मौत के इन मामलों की जांच का आह्वान किया है।जुलियाका में जान गंवाने वाले 12 लोगों में एक नाबालिग भी था।

लीमाः देश के कुछ ग्रामीण इलाकों में तत्काल चुनाव की मांग को लेकर फिर से शुरू हुए प्रदर्शनों में सोमवार को दक्षिण-पूर्वी पेरू में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। इन ग्रामीण इलाकों के लोग अब भी अपदस्थ राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के प्रति वफादारी रखते हैं।

पेरू की शीर्ष मानवाधिकार एजेंसी ने मौत के इन मामलों की जांच का आह्वान किया है। इनमें से 12 लोगों की मौत सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों के दौरान हुई, जो बोलीविया की सीमा के पास जुलियाका शहर में एक हवाई अड्डे पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। कैस्टिलो को पद से हटाए जाने और उनकी गिरफ्तारी के बाद दिसंबर की शुरुआत से जारी प्रदर्शन में इतने लोगों की जान कभी नहीं गई।

खबरों के अनुसार, जुलियाका में जान गंवाने वाले 12 लोगों में एक नाबालिग भी था। पास के शहर चुकुइटो में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जहां प्रदर्शनकारियों ने एक राजमार्ग को जाम कर दिया था। कैस्टिलो की उत्तराधिकारी डिना बोलुआर्टे ने राष्ट्रपति और कांग्रेस के लिए 2024 में चुनाव कराने की योजना का समर्थन किया है, जो 2026 के लिए निर्धारित थे। उन्होंने सुरक्षा बलों के अत्यधिक बल का इस्तेमाल करने को लेकर भी न्यायिक जांच का समर्थन किया है। 

टॅग्स :हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतहिंदी पत्रकारिता का जन्म प्रतिरोध की कोख से हुआ है

भारतहिंदी पत्रकारिता: अभी दिल्ली दूर है

भारतडिजिटल युग में दुनिया में निरंतर बढ़ रहा हिंदी का प्रभाव

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत