लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भीषण हादसा: अकबर एक्सप्रेस ने मारी मालगाड़ी में टक्कर, 16 लोगों की मौत, 80 घायल

By भाषा | Updated: July 11, 2019 11:47 IST

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया न्यूज के मुताबिक, कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और आठ पुरुष शामिल हैं जबकि घायलों में नौ महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं।

पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में तेज गति से आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन ने बृहस्पतिवार को एक मालगाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे 16 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।

‘डॉन’ अखबार ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि क्वेटा जाने वाली ‘अकबर एक्सप्रेस’ ने पंजाब प्रांत के सादिकाबाद तहसील में वल्हर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी में टक्कर मारी। मालगाड़ी लूप लाइन पर खड़ी थी जो तभी तेज गति से आ रही यात्री ट्रेन मुख्य लाइन पर चलने के बजाय गलत पटरी की ओर मुड़ गयी, जिसके वजह से यह हादसा हुआ।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, ‘‘दोनों ट्रेनों की टक्कर में 16 लोगों की मौत हो गयी और 80 से अधिक लोग घायल हो गये।’’ रहीम यार खान शहर के उपायुक्त जमील अहमद जमील ने बताया कि क्वेटा जा रही ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है और पटरी से अवरोध हटाने का काम जारी है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए भारी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान सेना भी बचाव अभियान में भाग ले रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में अकबर एक्सप्रेस का इंजन पूरी तरह नष्ट हो गया और तीन बोगियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, घायलों को सादिकाबाद और रहीम यार खान के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहां आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।

खबर के अनुसार ट्रेन से एक बच्चे और एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें हादसे में और लोगों के मारे जाने की आशंका है। प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया।

प्रधानमंत्री खान ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने रेलमंत्री को दशकों से उपेक्षित रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह मानवीय लापरवाही के कारण हुई दुर्घटना लग रही है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 15 लाख और घायलों को पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

टॅग्स :रेल हादसापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट