लाइव न्यूज़ :

जोमैटो का डिलिवरी बॉय पैकेट खोल खा रहा था खाना, वायरल वीडियो में देखें, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं झूठा

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 11, 2018 13:50 IST

वीडियो के वायरल होने के बाद फूड डिलिवरी कंपनी ज़ोमैटो ने इसे एक असमान्या घटना बताया है। ज़ोमैटो ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, हम फूड टेम्परिंग को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

Open in App

फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो के एक सर्विस ब्वॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सर्विस ब्वॉय खाने को डिलिवरी करने की बजाय उसे खाते हुए दिख रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ज़ोमैटो का सर्विस ब्वॉय किसी एक जगह पर अपनी स्कूटी खड़ी करके पैक किया हुआ खाना खा रहा है। 

वीडियो के वायरल होने के बाद फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो ने इसे एक असमान्या घटना बताया है। ज़ोमैटो ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, हम फूड टेम्परिंग को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉग लिखकर इस बात की जानाकारी दी है कि वीडियो से संबंधित शख्स को हटा दिया गया है। गोयल ने ब्लॉग में लिखा, 'हमने उस व्यक्ति से लंबी बातचीत की और उसे अपने प्लैटफॉर्म से हटा दिया।' उन्होंने कहा किज़ोमैटो  की नीति है कि खाने के पैकेट से छेड़छाड़ की घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

ज़ोमैटो ने इस बात का भी आश्वासन दिलाया है कि कंपनी आगे से फूड की पैकेजिंग करेगी ताकि इससे कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सके। ये वीडियो मदूरई की है। आप भी देखें वायरल वीडियो 

ज़ोमैटो के मुताबिक, ज़ोमैटो के टी-शर्ट में एक डिलीवरी एग्जिक्युटिव के पास ज़ोमैटो का डिलीवरी बैग है। वह स्कूटी पर बैठक पैकेट खोलकर खाना खा रहा है और उसे दोबारा बंद कर डिलीवरी बैग में रख रहा है। इस वीडियो को देखकर ये साफ पता चलता है कि ज़ोमैटो के तरफ से भेजा गया खाना कस्टमर तक झूठा पहुंचा है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो