लाइव न्यूज़ :

फूड डिलीवरी करने आए जोमैटो ब्वॉय ने की ऐसी हरकत..., अब वीडियो हो रहा जमकर वायरल

By अंजली चौहान | Updated: June 26, 2024 14:51 IST

Viral Video: बेंगलुरु में एक ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंट को एक ग्राहक के दरवाजे से खाने का पैकेज चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया।

Open in App

Viral Video: ऑनलाइन फूड डिलीवरी अब बहुत आम बात हो गई है। लोग घरों में बैठे-बैठे अपना मनपसंद खाना कई फूड ऐप से मंगवा लेते हैं। इसी तरह का एक ऐप जोमौटो है जिससे रोजाना लाखों लोग अपना खाना ऑर्डर करते हैं। सोशल मीडिया पर एक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो सामने  आया है जिसकी शर्मनाक हरकत ने सभी को चौंका कर रख दिया। वीडियो में ऑर्डर डिलीवर करने आए डिलीवरी ब्वॉय ने फूड डिलीवर करने के बाद घर के बाहर चोरी की। यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें दिखाई दे रहा है कि शख्स पहले खाना डिलीवर करता है उसके बाद घर के बाहर रखे एक पार्सल को कुछ देर तक देखता है फिर उठा लेता है। वह चुपचाप पार्सल को उठा कर वहां से चला जाता है।

यह शर्मनाक हरकत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर यूजर्स तरह- तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि एक्स पर एक यूजर ने बेंगलुरु में मंगलवार, 25 जून को हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज शेयर किया। पत्रकार आदित्य कालरा नाम के यूजर ने बताया कि जोमैटो डिलीवरी एग्जीक्यूटिव ने उनका ऑर्डर डिलीवर किया और दरवाजे के बाहर एक और फूड पैकेज रखा हुआ देखा। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, जोमैटो डिलीवरी एग्जीक्यूटिव दरवाजे के बाहर रखे फूड पैकेज को उठाकर मौके से भागता हुआ दिखाई देता है।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते देख जोमैटो ने इसका संज्ञान लिया। कंपनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट किया और लिखा, "हाय आदित्य, हमें खेद है कि ऐसा हुआ। कृपया आश्वस्त रहें कि हम ऐसे मामलों को बहुत गंभीरता से लेते हैं, और हम ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। कृपया हमें डीएम के माध्यम से आदेश विवरण भेजें ताकि हम तुरंत इसकी जांच कर सकें।"

टॅग्स :जोमैटोवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो