लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन सांसद ने दिया मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान, विरोध करने उतरे नाबालिग लड़के का वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2019 17:30 IST

सांसद ने मुस्लिमों को लेकर एक-अजीबो गरीब टिप्पणी की, जिसके विरोध में उनके ऊपर अंडा फेंका गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियन सांसद फ्ररेसर एनिंग ने अपने बयान में कहा था, 'इज द इमीग्रेशन प्रोग्राम विच अलाउड मुस्लिम फैनेटिक्स टु माइग्रेट टु न्यूजीलैंड इन द फर्स्ट प्लैस।' 

Open in App

न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमले के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाबालिग लड़के ने ऑस्ट्रेलियन सांसद फ्रेसर एनिंग के ऊपर अंडा फेंक दिया। यह हादसा उस समय हुआ जब मेलबर्न में एक न्यूज कॉन्फ्रेंस हो रही थी। इस वाकया के बाद वहां हड़कंप मच गया। 

बताया जा रहा है कि सांसद ने मुस्लिमों को लेकर एक-अजीबो गरीब टिप्पणी की, जिसके विरोध में उनके ऊपर अंडा फेंका गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियन सांसद फ्ररेसर एनिंग ने अपने बयान में कहा था, 'इज द इमीग्रेशन प्रोग्राम विच अलाउड मुस्लिम फैनेटिक्स टु माइग्रेट टु न्यूजीलैंड इन द फर्स्ट प्लैस।'  इधर, नाबालिग द्वारा फेंके गए अंडे का वीडियो वायरल होने के बाद 20 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। यह वीडियो सात सेकंड का है। वहीं, सांसद के बयान का विरोध तेज हो गया है और उन्हें उनके पद से हटाने के लिए करीब 15 लाख लोगों एक पेटिशन पर साइन किए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने सांसद के बयान का विरोध किया है। साथ ही उस 17 साल के नाबालिग लड़के का नाम एग बॉय रख दिया। आपको बता दें न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों अल नूर और लिनवुड में हुई गोलीबार में 50 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल गए थे।

टॅग्स :न्यूजीलैंड शूटिंग (न्यूजीलैंड मस्जिद में गोलीबारी)ऑस्ट्रेलियावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी