लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने चार्टर्ड प्लेन में खिलाई गोरखपुर के भगवाधारी योगी को पूड़ी, वायरल हुई तस्वीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2019 13:42 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में लिखी लाइनों के मुताबिक वह अपना एक वादा पूरा करते दिख रहे हैं। फोटो लगी पोस्ट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्लेन में ‘योगी’ के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और दोनों एक साथ भोजन कर रहे हैं।

Open in App

साल 2017 में यूपी की सत्ता बदलते ही मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने जब अपना सरकारी आवास छोड़ा तो कालीदास मार्ग स्थित उनका आवास कई वजहों से सुर्खियों में आ गया। एक ओर जहाँ आवास छोड़ने के दौरान नल की टोंटियां ले जाने की खबरें सुर्खियों में रही वहीं दूसरी ओर नए सीएम योगी आदित्यनाथ का सरकारी आवास में जाते ही उसका गंगा जल से शुद्धिकरण कराना भी काफी चर्चा में रहा। लेकिन चुनावी मौसम में जब अखिलेश यादव ने 'योगी' के साथ अपनी एक तश्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोग आश्चर्य में पड़ गए।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में लिखी लाइनों के मुताबिक वह अपना एक वादा पूरा करते दिख रहे हैं। फोटो लगी पोस्ट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्लेन में ‘योगी’ के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और दोनों एक साथ भोजन कर रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 'जब उन्होंने हमारे जाने के बाद मुख्यमंत्री आवास को गंगा जल से धोया था तब हमने भी तय कर लिया था कि हम उनको पूड़ी खिलाएँगे!' 

हकीकतपूर्व मुख्यमंत्री के साथ यूपी के ही वर्तमान मुख्यमंत्री की इस तस्वीर को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। इसपर लोगों के मजेदार कॉमेंट भी आ रहे हैं। जबकि इस तस्वीर में सीएम योगी नहीं, बल्कि उनके जैसे दिखने वाला कोई और शख्स है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो को देखकर लोग तरह तरह की चुटकी ले रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस शख्स को योगी आदित्यनाथ का छोटा भाई असितनाथ बिष्ट बता रहे हैं।

अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में कई फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि हम नकली भगवान नहीं ला सकते पर एक बाबा जी लाए हैं। ये हमारे साथ गोरखपुर छोड़ प्रदेश में सबको सरकार की सच्चाई बता रहे हैं।
अखिलेश के साथ घूम रहे और प्लेन में उनके साथ खाना खा रहे योगी की तरह पहनावे वाले इस शख्स का नाम सुरेश ठाकुर योद्धा है। इनहोंने मौलिक अधिकार पार्टी के टिकट से लखनऊ से अपना नॉमिनेशन फाइल किया था जो कैंसिल हो गया। उसके बाद से योद्धा समाजवादी पार्टी को समर्थन कर रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019अखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल