लाइव न्यूज़ :

Sachin Pilot vs Amit Malviya: अमित मालवीय पर सचिन पायलट का पलटवार, कहा-गलत आंकड़े पेश मत कीजिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2023 11:39 IST

Sachin Pilot vs Amit Malviya: सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में मालवीय ने दावा किया था कि राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायु सेना के उन विमानों को उड़ा रहे थे, जिनसे पांच मार्च, 1966 को मिजोरम की राजधानी आइजोल पर बमबारी की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन के पिता राजेश पायलट द्वारा मार्च 1966 में मिजोरम में वायु सेना के पायलट के रूप में बम गिराने का दावा किया गया था।पूर्वोत्तर में अपने ही लोगों पर हवाई हमले करने वालों को सम्मान दिया।भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में मेरे दिवंगत पिता ने बम गिराए थे।

Sachin Pilot vs Amit Malviya: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय के उसे दावे पर पलटवार किया, जिसमें सचिन के पिता राजेश पायलट द्वारा मार्च 1966 में मिजोरम में वायु सेना के पायलट के रूप में बम गिराने का दावा किया गया था।

सचिन पायलट ने कहा कि तथ्य और तारीखें गलत हैं, क्योंकि उनके पिता को उस वर्ष अक्टूबर में वाय सेना में नियुक्त किया गया था। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में मालवीय ने दावा किया था कि राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायु सेना के उन विमानों को उड़ा रहे थे, जिनसे पांच मार्च, 1966 को मिजोरम की राजधानी आइजोल पर बमबारी की गयी थी।

मालवीय ने कहा था, ‘‘बाद में दोनों कांग्रेस के टिकट पर सांसद और सरकार में मंत्री बने। यह स्पष्ट है कि इंदिरा गांधी ने पुरस्कार के रूप में राजनीति में जगह दी, पूर्वोत्तर में अपने ही लोगों पर हवाई हमले करने वालों को सम्मान दिया।’’ मालवीय पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा, ‘‘आपके पास गलत तारीखें, गलत तथ्य हैं...हां, भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में मेरे दिवंगत पिता ने बम गिराए थे।

लेकिन वह 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान पर, न कि जैसा कि आप दावा कर रहे हैं, पांच मार्च 1966 को मिजोरम पर।’’ पायलट ने ‘एक्स’ पर उनके पिता राजेश पायलट के 29 अक्टूबर 1966 को भारतीय वायु सेना में भर्ती होने का प्रमाण भी साझा किया।

टॅग्स :सचिन पायलटBJPकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो