लाइव न्यूज़ :

World Oldest Dog Died: दुनिया के सबसे बुजुर्ग डॉग बॉबी की हुई मृत्यु, जन्मदिन पर आए थे स्पेशल 100 गेस्ट

By धीरज मिश्रा | Updated: October 24, 2023 10:47 IST

दुनिया में सबसे ज्यादा दिन तक जीने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले बॉबी(डॉग) का निधन हो गया है। बॉबी का जन्म 11 मई 1992 को हुआ था। अभी मई में ही बॉबी का धूमधाम से जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया के सबसे बुजुर्ग डॉग बॉबी की हुई मृत्युजन्मदिन पर आए थे स्पेशल 100 गेस्ट पुर्तगाल में 31 साल और 365 दिन की उम्र में बॉबी की मृत्यु हुई है

World Oldest Dog Died: विश्वभर के पशु प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दुनिया में सबसे ज्यादा दिन तक जीने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले बॉबी(डॉग) का निधन हो गया है। बॉबी का जन्म 11 मई 1992 को हुआ था। अभी मई में ही बॉबी का धूमधाम से जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया था।

जन्मदिन की पार्टी में 100 स्पेशल गेस्ट ने शिरकत की थी। इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, पुर्तगाल में 31 साल और 365 दिन की उम्र में बॉबी की मृत्यु हुई है। इस साल के फरवरी माह में ही उसे दुनिया का सबसे उम्रदराज डॉग के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल किया गया था। यहां बताते चले कि बॉबी जिस नस्ल का था। उनमें अधितकर डॉग 12 से 14 साल ही जिंदा रह पाते हैं।

डॉग के मालिक लियोनेल कोस्टा ने डॉग की लंबी उम्र के लिए कई कारणों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि गांव में चारों तरफ बहुत शांति थी। कभी भी उसे जंजीर में नहीं कैद किया गया। कभी पट्टे से नहीं बांधा गया। उसे एक इंसान के भांति प्यार दिया गया। बॉबी को अपनी मृत्यु से पहले बाहर निकलना और घूमना पसंद था। लेकिन वह बढ़ती उम्र के कारण कमजोर हो गया था। उसके बाल पतले हो गए थे। आंखों की दृष्टि खराब हो गई थी।

ऑस्ट्रेलियाई डॉग का तोड़ा था रिकॉर्ड

 बॉबी (डॉग) से पहले सबसे ज्यादा दिनों तक जीने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई के एक डॉग ब्लूई के नाम था। ब्लूई 29 साल और पांच महीने तक जिंदा रहा था। साल 1939 में उसका निधन हुआ था। इसके बाद से कोई डॉग इतने सालों तक जीवित नहीं रहा। लेकिन पुर्तगाल में बॉबी नाम के डॉग ने अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज करवाया। अब दुनिया में सबसे ज्यादा दिनों तक जीने का रिकॉर्ड बॉबी के नाम पर है।

इस गांव में बिताया जीवन

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, बॉबी  ने अपना पूरा जीवन पुर्तगाल के एक गांव कॉन्केइरोस में लियोनेल कोस्टा और उनके परिवार के साथ बिताया। पशुचिकित्सक डॉ. करेन बेकर जो कई बार बॉबी से मिले थे। उन्होंने भी बॉबी की फोटो शेयर अपने विचार साझा किए। पशुचिकित्सक ने कहा कि इतिहास बनाने वाले और सबसे ज्यादा दिनों तक जीने वाले इस डॉग के लिए यह काफी नहीं था जो उससे सबसे ज्यादा प्यार करते थे। आगे कहा कि आपने दुनिया को वह सब सिखाया है जो आप सिखाना चाहते थे। 

टॅग्स :European Councilवायरल वीडियोभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल