लाइव न्यूज़ :

भारत में बरस रही है पेट्रोल की कीमतों पर आग, लेकिन इन देशों में मिलता है सबसे सस्ता

By धीरज पाल | Updated: November 18, 2018 18:56 IST

आज हम आपको भारत के मुकाबले कुछ ऐसे देश की चर्चा करेंगे जहां पेट्रोल की कीमत सुनकर चौंक सकते हैं। 

Open in App

हाल ही में भारत में पेट्रोल व डीजल के दामों को लेकर काफी हंगामा हुआ था। देश में पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे थे। हालांकि पिछले एक महीने में पेट्रोल व डीजल के दामों में गिरावट देखी गई। पिछले महीने में पेट्रोल 6 रुपये की गिरावट देखी गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाताए मुंबई और चेन्नई में रविवार को पेट्रोल के दाम क्रमश: 76.71 रुपए, 78.65 रुपए, 82.23 रुपए और 79.66 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।

लेकिन क्या आपको मालूम है कि दुनिया के एक देश में पेट्रोल की कीमत महज 70 पैसे हैं। आज हम आपको भारत के मुकाबले कुछ ऐसे देश की चर्चा करेंगे जहां पेट्रोल की कीमत सुनकर चौंक सकते हैं। 

इन देशों में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल

वेनेजुएला

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल वेनेजुएला में मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वेनजुएला एक ऐसा देश है जहां कई सालों से पेट्रोल के दाम में परिवर्तन नहीं हुआ है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइज डॉट कॉम के मुताबिक वेनेजुएला में पेट्रोल की कीमत 0.01 डॉलर है। जो भारतीय रुपये में इसकी कीमत 72 पैसे हैं। 

सुडान वेनेजुएला के बाद दुनिया में सबसे सस्ता सुडान में मिलता है। यहां पेट्रोल की कीमत 0.13 डॉलर है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत महज 9.32 रुपये प्रति लीटर है।

ईरानईरान में पेट्रोल का दाम भारतीय रुपये में 20.50 रुपए प्रति लीटर है। 

कुवैतइसके बाद कुवैत में पेट्रोल के दाम बेहद कम है। कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 24.82 रुपए है। ईरान की तरह कुवैत भी क्रुड का उत्पादन काफी मात्रा में करता है। 

अलजेरियाअलजेरिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.54 रुपये है। 

बहरीन

पेट्रोल सस्ते वाले लिस्ट में बहरीन भी शामिल है। बहरीन भी तेल निर्यात करने वाले देशों में शामिल है। बहरीन में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.14 बहरीनी दिनार है। इसे रुपए में बदलें तो एक लीटर पेट्रोल की कीमत 24.17 रुपए है।

टॅग्स :पेट्रोलडीजल का भावपेट्रोल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल