लाइव न्यूज़ :

MP मंत्री गोविंद सिंह बोले, 'शराब पीने वालों पर नहीं लगा सकते पाबंदी, लोकतंत्र है, हेल्दी रहने के लिए भी पीते हैं लोग', देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 11, 2020 14:48 IST

मध्यप्रदेश में शराब दुकानों की संख्या बढ़ने जा रही है। कमलनाथ सरकार ने शराब ठेकेदारों को शहरी और ग्रामीण इलाके में उप दुकान खोलने की सशुल्क अनुमति देने का प्रावधान किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में शराब दुकानों की संख्या बढ़ने जा रही है। सरकार के इस फैसले पर मंत्री गोविंद सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बात करते हुए गोविंद सिंह ने कहा, पीने वालों पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। प्रजातंत्र है, देश में हर आदमी स्वतंत्र है।

कमलनाथ सरकार के मंत्री गोविंद सिंह का शराब पर दिया एक बयान वायरल हो गया है। शुक्रवार (10 जनवरी) को मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह भोपाल में पत्रकारों से कहा कि 'देश में पीने वालों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है क्यों की लोकतंत्र है, कई लोग हेल्दी रहने की लिए भी थोड़ी मात्रा में शराब पीते हैं। कोई किसी को जबरस्ती शराब नहीं पिलाता है। इसलिए आप खाने-पीन पर पाबंदी नहीं लगा सकते हैं।'

मध्यप्रदेश में शराब दुकानों की संख्या बढ़ने जा रही है। सरकार के इस फैसले पर मंत्री गोविंद सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम कलमनाथ का ये फैसला मध्य प्रदेश के लोगों के हित में है। अभी भी कई ऐसे गांव हैं जहां अवैध रूप से शराब बिक रहे हैं...इसके बाद अवैध रूप से शराब की ब्रिकी में कमी आएगी।

पत्रकारों से बात करते हुए गोविंद सिंह ने कहा, पीने वालों पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। प्रजातंत्र है, देश में हर आदमी स्वतंत्र है। हर आदमी को अपनी इच्छा से खाने का और पीने का अधिकार है। हम इस पर कोई प्रतिबंध नहीं चाहते। इसलिए जिनको नहीं पीना उनको कोई जबरदस्ती तो पिलाता नहीं है।

ट्विटर पर एक वायरल वीडियो में मंत्री कहते दिख रहे हैं, 'अब जिनको पीना है, शौक करना है वे करें। जैसे हमारे एक मित्र कहते हैं जब तक हम एक पेग ना ले लें तब तक हम ठीक ही नहीं रहते। रात में बैचेनी रहती है, दिनभर हमें परेशानी रहती है। वो रात में केवल एक पैग पीते हैं और उससे अच्छी नींद आती हैं और दिन भर फुर्ती से काम करते हैं।' 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में शराब दुकानों की संख्या बढ़ने जा रही है। कमलनाथ सरकार ने शराब ठेकेदारों को शहरी और ग्रामीण इलाके में उप दुकान खोलने की सशुल्क अनुमति देने का प्रावधान किया है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो