लाइव न्यूज़ :

वीडियो: महिला को धक्का देकर मेट्रो ट्रैक पर गिराया शख्स ने, ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ से बच गई जान

By विनीत कुमार | Updated: January 18, 2022 11:13 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को पीछे से धक्का देकर एक शख्स मेट्रो ट्रेन के ट्रैक पर गिरा देता है। तभी ट्रेन भी आ जाती है। हालांकि महिला की जान बच गई।

Open in App
ठळक मुद्देड्राइवर ने ठीक समय पर ब्रेक लगा देने से बची महिला की जान।ट्रेन आने के ठीक पहले एक शख्स ने महिला को धक्का देकर उसे ट्रैक पर गिरा दिया था।पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

नई दिल्ली: सांसों को रोक देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि मेट्रो ट्रैक पर एक महिला गिरी हुई है, तभी ट्रेन आ जाती है। हालांकि, ट्रेन के ड्राइवर ने ठीक समय पर ब्रेक लगा दी और महिला की जान बच गई। वीडियो ब्रुसेल्स के रोजियर्स मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म का है।

वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि महिला प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रही है। कई और यात्री भी वहां खड़े हैं। कुछ ही सेकेंड बाद महिला के पीछे खड़ा एक शख्स अचानक उसे धक्का दे देता है। इस अचानक धक्के से महिला अपना संतुलन खो बैठती है और ट्रैक पर जाकर गिरती है।

महिला के गिरने के कुछ सेकेंड बाद ही ट्रेन भी आ जाती है। बस गनीमत ये रही कि ट्रेन के ड्राइवर ने पहले ही ब्रेक लगा दी और ट्रेन ठीक महिला के सामने जाकर रूकी। सबकुछ इतना जल्दी होता है कि आसपास खड़े लोग भी समझ नहीं पाते हैं। 

बहरहाल ट्रेन के रूकने के बाद वे महिला की मदद के लिए आगे बढ़ते हैं। वीडियो में दिखता है कि दो लोग नीचे उतरकर महिला के पास जाते हैं। इसके बाद कुछ लोग धक्का देने वाले की तलाश करते हैं जो संभवत: वहां से भाग चुका था। वीडियो के आखिर में कुछ लोग पीछे की ओर भागते नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि वे शायद धक्का देने वाले को पकड़ने दौड़े थे। पूरा वीडियो देखिए....

कौन था धक्का देने वाला शख्स, क्यों किया उसने ऐसा

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार जिस महिला को धक्का दिया गया, उसकी उम्र 55 साल है। उसे तत्काल एक अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाया गया। उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि महिला शॉक में है। वहीं ड्राइवर भी इस घटना से हैरान और शॉक में था। उसे भी अस्पताल ले जाया गया।

वहीं, धक्का देने वाले शख्स की उम्र 23 साल है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार युवक को लोगों ने पकड़ा और उसकी पिटाई की। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही ये भी साफ नहीं हुआ है कि उसने ऐसा क्यों किया।

स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार युवर भीड़ की पिटाई के बीच भागने में कामयाब हो गया था और मेट्रो स्टेशन की गेट से बाहर निकल गया था। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उसे दूसरे मेट्रो स्टेशन से पकड़ लिया। पूरी घटना 14 जनवरी की है। 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?