लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन लेने के लिए आपस में भिड़ गई दो महिलाएं, सेंटर पर जमकर हुई मारपीट, वीडिेयो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 24, 2021 16:01 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं वैक्सीन पहले लेने के लिए आपस में भिड़ गई । इसके साथ ही अन्य महिलाओं में भी जमकर मारपीट हुई ।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के एक वैक्सीनेशन सेंटर पर महिलाओं के बीच हुई मारपीटपहले वैक्सीन लेने की होड़ में आपस में जमकर भिड़ी महिलाएं सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है

भोपाल : कोरोनावायरस महामारी से बचाव के लिए लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की जा रही है । लोग जागरूक भी हो रहे हैं और टीका लेने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है औऱ यही सरकार की चिंता का सबसे बड़ा कारण है । ऐसा ही मामला मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले से सामने आया है जहां वैक्सीन को लेकर टीकाकरण केंद्र पर ही महिलाएं आपस में भिड़ गई और खूब मारपीट हुई । सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

खरगोन के कसरावद तहसील के खलबुजुर्ग गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां दो महिलाएं वैक्सीनेशन सेंटर पर ही हाथापाई पर उतर आई । वीडियो में आप देख सकते हैं कि वैक्सीनेशन सेंटर पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी हुई है । इस दौरान पहले वैक्सीन लेने की होड़ में कई महिलाएं आपस में भिड़ गई । एक मामूली सी बहस से बात मारपीट तक पहुंच गई । बात इतनी बिगड़ गई की वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में खड़ी दूसरी महिलाएं भी आपस में लड़ने लगी । कई महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ पुरुष महिलाओं की लड़ाई को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह भी असफल रहे । वहीं लोगों का कहना कि सेंटर पर सही इंतजाम नहीं होने की वजह से लड़ाई हुई । लोगों की भीड़ बढ़ने की वजह से बवाल होने लगा और भगदड़ मच गई जिसे जिधर से मौका मिला वह सेंटर के अंदर घुस गया जिसकी वजह से वहां के कर्मचारियों को भी काफी दिक्कत हुई । 

इससे पहले भी मध्य प्रदेश के धार वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों की भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मच गई थी । सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो गया । जरूरी इंतजाम न होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल