लाइव न्यूज़ :

बच्चे के हाथ-पैर बांधकर महिला ने पहुंचाया स्कूल, हालात देखकर लोगों को आई अपने स्कूल की याद

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 12, 2021 11:03 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बच्चे को जबरदस्ती टांगकर स्कूल पहुंचा रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने बच्चे को बांधकर स्कूल तक पहुंचाया रोते-बिलखते हुए बच्चे ने कहा कि -स्कूल नहीं जानाइस वीडियो को आईएएस अफसर ने शेयर कर कहा - मुझे मेरा स्कूल बहुत याद आता है

मुंबई :   कोरोना वायरस के कारण पूरे विश्व में तबाही मची थी । स्कूल, कॉलेज और दफ्तर सब बंद थे । लोगों को वर्क फॉर्म करना पड़ रहा था लेकिन जैसे वायरल को प्रकोप कम हो रहा है । लोग दफ्तर वापस लौट रहे हैं और बच्चों के भी स्कूल खुल रहे हैं लेकिन अब बच्चों का  इतने समय तक स्कूल बंद रहने के कारण अब स्कूल जाने का मन नहीं कर रहा है । ऐसे में इससे जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है , जिसे देककर लोग खूब हंस रहे हैं । 

ये वीडियो देखकर आपको अपने बचपन के दिनों की याद जरूर आएगी । हाल के दिनों में एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक महिला बच्‍चे के हाथ-पैर बांधकर उसे टांगते हुए स्‍कूल ले जा रही है । इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही ।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई बच्चे और एक महिला एक छोटे से स्टूडेंट को पकड़कर उसके हाथ-पैर से टांगकर स्‍कूल ले रहे हैं । बच्‍चा जोर-जोर से चिल्‍लाता सुना जा रहा है कि उसे स्‍कूल नहीं जाना लेकिन वह महिला उसकी एक नहीं सुनती और उसके हाथ-पैर टांगकर उसे स्कूल छोड़ देती है ।

इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है, जिसके कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा है, ‘ऐसे बच्चे भी बड़े होकर बोलते हैं, I miss my School days .’ इस वीडियो को देखने के लोगों ने भी अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए मजेदार कमेंट्स किए । एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "हमारे शिक्षक हमें ऐसे लेकर जाते थे स्कूल गेट से क्लास तक ।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘इसे देखने के बाद अपने स्कूल के दिन याद आ गए ।’ लोग इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं ।   

टॅग्स :वायरल वीडियोSchool Educationकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल